स्मार्ट बजट में गरीबों का भी रखा ख्याल

निहाल सिंह, नई दिल्ली : नई दिल्ली पालिका परिषद् (एनडीएमसी) के बजट में गरीबों का भी ख्याल रखा गया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jan 2018 03:14 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jan 2018 03:14 AM (IST)
स्मार्ट बजट में गरीबों का भी रखा ख्याल
स्मार्ट बजट में गरीबों का भी रखा ख्याल

निहाल सिंह, नई दिल्ली : नई दिल्ली पालिका परिषद् (एनडीएमसी) के बजट में गरीबों का भी ख्याल रखा गया है। इसके लिए योजनाओं की घोषणा की गई हैं। कौशल विकास से लेकर निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए मोबाइल कक्षा की व्यवस्था करने की घोषणा की है।

एनडीएमसी के चेयरमैन नरेश कुमार ने अपने बजट भाषण में कहा कि नैरोजी नगर, नेताजी नगर और सरोजिनी नगर के पुन: विकास की योजना है। इसके तहत आगामी दिनों में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य होंगे। इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य से श्रमिकों की बड़ी संख्या में वृद्धि होगी। उनके बच्चों की शिक्षा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए मोबाइल क्लास रूम बनाने का प्रस्ताव किया गया है। निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जाएगी। साथ ही इसमें न्यूनतम चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इन मोबाइल कक्षाओं में पुस्तकालय की व्यवस्था भी होगी। यह मौसम रोधी भी होंगे।

कौशल विकास से दिया जाएगा रोजगार : बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास के जरिये रोजगार के काबिल बनाने के लिए एनडीएमसी के बजट में किया गया है। युवाओं को कौशल विकास अभियान के तहत प्रशिक्षण दिए जाएंगे। मोती बाग में विश्वस्तरीय कौशल विकास केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

गरीबों को आवास : गरीबों को आवास देने के लिए एनडीएमसी ने जेएनएनयूआरएम के तहत बक्करवाला में 240 ईडब्लूएस क्वार्टरों का निर्माण पूरा कर लिया है। 24 करोड़ की लागत से तैयार इस योजना को मार्च 2018 तक दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को दे दिया जाएगा। बोर्ड झुग्गीवासियों को आवास उपलब्ध कराएगी।

chat bot
आपका साथी