बर्थडे पार्टी में चाकूबाजी से युवक घायल, आरोपित फरार

उत्तम नगर थाना क्षेत्र में एक परिचित महिला के जन्मदिन में जाना एक शख्स को भारी पड़ गया। महिला के बुलावे पर उनके घर गए शख्स का अन्‍य लोगों से झगड़ा हो गया। आरोप है कि कुछ बिन बुलाए लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 04:22 PM (IST)
बर्थडे पार्टी में चाकूबाजी से युवक घायल, आरोपित फरार
उत्तम नगर थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान चाकूबाजी

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। उत्तम नगर थाना क्षेत्र में एक परिचित महिला के जन्मदिन में जाना एक शख्स को भारी पड़ गया। महिला के बुलावे पर उनके घर गए शख्स का अन्‍य लोगों से झगड़ा हो गया। आरोप है कि कुछ बिन बुलाए लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह से जख्‍मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

घायल की पहचान एम सिंह के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा है कि शुक्रवार रात आनंद विहार में वे बुलावे पर एक परिचित महिला के घर गए। वहां बर्थडे पार्टी थी। वहां महिला के अलावा उसके घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पार्टी देर रात तक चली। रात करीब एक बजे तीन शख्स महिला के घर पहुंचे और उनके पति से कहासुनी करने लगे। फिर एक ने चाकू निकालकर उनके पति पर हमला करने की कोशिश की। जैसे ही उनको बचाने की कोशिश की तो आरोपितों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों की पहचान शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपितों को आसानी से पकड़ा जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को गिरफ्तार कर जल्‍द जेल भेजा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी