दिल्ली में युवा कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल; 589 लोग हिरासत में

दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने रायसाना रोड पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और पेगासस समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:01 PM (IST)
दिल्ली में युवा कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल; 589 लोग हिरासत में
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की तेज बौछार करते पुलिस कर्मी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता रायसाना रोड पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और पेगासस समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान 28 महिलाओं, 2 सांसदों और 2 विधायकों सहित कुल 589 लोगों को हिरासत में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के आयोजक श्रीनिवास बीवी को विरोध मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी।

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने बेरोज़गारी सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री सभी विषयों पर बोलते हैं लेकिन रोज़गार के बारे में वे एक शब्द नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ रोज़गार दिया जाएगा, उल्टा लाखों करोड़ों युवाओं से उनका रोज़गार छीना गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र का लक्ष्य भारत के युवाओं की आवाज़ को दबाने का है। क्योंकि ये जानते है कि जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी उसी दिन केंद्र सरकार ख़त्म हो जाएगी।

Delhi | Youth Congress protests over issues including fuel price hike and Pegasus at Raisana road. Water cannons were used to disperse the protestors pic.twitter.com/6BRbUNDqeg

— ANI (@ANI) August 5, 2021

बताया जा रहा है कि संसद घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वजह से राजधानी के अशोक रोड और मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों में ट्रैफिक जाम लग गया। जाम की वजह रायसीना रोड पर भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध को बताया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी