LPG Price Hike: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

LPG Price Hike युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि देशवासी मुद्रास्फीति से पीड़ित हैं जबकि मोदी सरकार कर संग्रह में व्यस्त है।कहा मोदी सरकार नागरिकों को बड़े सपने दिखाकर सत्ता में आई। लेकिन आज गरीबों के लिए महंगा रसोई गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो गया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 07:45 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:35 AM (IST)
LPG Price Hike: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस की युवा शाखा ने रसोई गैस समेत ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। कांग्रेस की युवा शाखा ने रसोई गैस समेत ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। रायसीना रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता शास्त्री भवन तक पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोका। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि देशवासी मुद्रास्फीति से पीड़ित हैं जबकि मोदी सरकार कर संग्रह में व्यस्त है।

लगातार बढ़ रहे एलपीजी सिलेंडरों के दाम

उन्होंने कहा, मोदी सरकार नागरिकों को बड़े सपने दिखाकर सत्ता में आई। लेकिन, आज गरीबों के लिए महंगा रसोई गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो गया है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और एलपीजी सिलेंडर की कीमत जल्द ही 1,000 रुपये को पार करने जा रही है।

पेट्रोल डीजल की कीमत में लगी है आग

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी आग लग रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें दोगुने से अधिक हो गई हैं। राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी भैया पवार, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव सहित कई अन्य नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

जनता महंगाई से त्रस्त

वहीं, दिल्ली महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री निवास पर प्रदर्शन कर रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि का विरोध किया। प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में गृहिणियों का बजट तक गड़बड़ा कर रह गया है। गैस की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।

chat bot
आपका साथी