दिल्ली के पटेल नगर इलाके में चाकू मारकर युवक की बेरहमी से हत्या, मृतक की हुई पहचान

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में देर रात एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लूटपाट का विरोध करने के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:11 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:11 PM (IST)
दिल्ली के पटेल नगर इलाके में चाकू मारकर युवक की बेरहमी से हत्या, मृतक की हुई पहचान
दिल्ली के पटेल नगर इलाके में चाकू मारकर युवक की बेरहमी से हत्या

नई दिल्ली [धनंजय मिश्र]। दिल्ली के पटेल नगर इलाके में देर रात एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लूटपाट का विरोध करने के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनोज परिवार सहित पटेल नगर के फरीदपुरी इलाके में रहता था और बलजीत नगर इलाके में एक इलेक्ट्रिक सामान की दुकान पर काम करता था। रात घर जाते समय उसे अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

chat bot
आपका साथी