गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया तो शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया दिल्ली का युवक, देखिये तस्वीरें-

गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया तो एक युवक ने जमकर शराब पी और पुष्प विहार की एशियन मार्केट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान सतीश (20) के रूप में हुई है। वह बार-बार कह रहा था कि लड़की से शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:29 PM (IST)
गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया तो शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया दिल्ली का युवक, देखिये तस्वीरें-
देखिये तस्वीरें- गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया तो शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया दिल्ली का युवक

नई दिल्ली [अरविंद कुमार द्विवेदी]। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह अजब मामला देखने को मिला, जब शराब पीकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दरअसल, दक्षिण दिल्ली के एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने धोखा क्या दिया उसने तो सारी हदें पार कर दीं। गर्लफ्रेंड से धोखा खाए युवक ने पहले तो जमकर शराब पी और फिर मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गया। यहां पर उसने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह बार-बार कहता रहा है कि उसकी शादी गर्लफ्रेंड से नहीं कराई तो वह जान दे देगा। वहीं, सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उतारा। पूरा मामला दक्षिण दिल्ली के  पुष्प विहार की एशियन मार्केट का है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया तो एक युवक ने जमकर शराब पी और पुष्प विहार की एशियन मार्केट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान सैनिक फार्म निवासी सतीश (20) के रूप में हुई है। वह बार-बार कह रहा था कि लड़की से शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकलकर्मियों ने उसे नीचे उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। वह टावर पर करीब 60 फुट तक चढ़ गया था।

रेस्क्यू टीम के कुछ सदस्यों ने उसे बातों में उलझाए रखा। दूसरी टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन के जरिये टावर पर चढ़कर उसे काबू किया। रेस्क्यू टीम के सदस्य ने बताया कि उसने बार-बार गर्लफ्रेंड द्वारा दिए गए धोखे की बात कहकर आत्महत्या करने की रट लगा रखी थी।

उधर, युवक के पिता महेश ने बताया कि उनका बेटा सतीश बृहस्पतिवार को अपने ठेकेदार से पैसे लेकर आया था। वह रात भर घर नहीं पहुंचा। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्हें पता चला कि सतीश टावर पर चढ़ा है। पुलिस ने मेडिकल आदि कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस का कहना है कि युवक सतीश के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी