8 महीने पहले बिहार से आए युवक की दिल्ली में हत्या, रिश्तेदार ने कैंची घोंपकर उतारा मौते के घाट

पुलिस के अनुसार आफताब मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के वार्ड लाटखरीद के रहने वाले थे। करीब आठ महीने पहले वह गांव से दिल्ली आए थे और अपने भाई मेहताब व गांव के लोगों के साथ गांधी नगर के अजीत नगर में किराये पर रह रहे थे।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:55 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:55 PM (IST)
8 महीने पहले बिहार से आए युवक की दिल्ली में हत्या, रिश्तेदार ने कैंची घोंपकर उतारा मौते के घाट
जान गंवाने वाले आफताब आलम की फाइल फोटो।

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में संपत्ति विवाद में रिश्तेदार ने एक युवक की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपित ने बचने के लिए पड़ाेसी के घर की छत पर छलांग लगा दी, जिससे वह भी बूरी तरह से घायल हो गया। मृतक की पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित राशिद को घायल हालत में स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार आफताब मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के वार्ड लाटखरीद के रहने वाले थे। करीब आठ महीने पहले वह गांव से दिल्ली आए थे  और अपने भाई मेहताब व गांव के लोगों के साथ गांधी नगर के अजीत नगर में किराये पर रह रहे थे। आफताब सिलाई का काम करते थे। उनके परिवार में पिता जाबूल, मां अंजुम व अन्य सदस्य हैं। मृतक और आरोपित आपस में रिश्तेदार हैं। मृतक के परिवार का आरोपित के परिवार से गांव में एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

आफताब के परिवार के सदस्य ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपित राशिद व उसका भाई वसीम काम की तलाश में गांव से अजीत नगर आ गए, वह भी गांव के लोगों के साथ किराये पर रहने लगे। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे आफताब और राशिद मकान की छत पर थे, बाकी लोग नीचे कमरे में थे। उसी दौरान संपत्ति विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, बात इतनी बड़ी की राशिद ने पहले आफताब को जमकर पीटा और उसके बाद कैंची से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

आफताब के साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपित ने पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी। जिससे उसके हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने घायल हालत में उसे दबोच लिया। इलाज के लिए पहले अस्पताल में भर्ती करवाया, उसके बाद गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी