दिल्ली कोर्ट ने हनी सिंह से मांगी मेडिकल रिपोर्ट और आइटीआर, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं

शालिनी सिंह ने अपने वकील के जरिये दिल्ली की कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि वह अस्वस्थ होने के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो सकती है अगली सुनवाई में वह मौजूद रहेगी। इसके साथ उन्होंने कोर्ट में पेशी से छूट की इजाजत मांगी है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 10:35 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 01:19 PM (IST)
दिल्ली कोर्ट ने हनी सिंह से मांगी मेडिकल रिपोर्ट और आइटीआर, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
Yo Yo Honey Singh News: राहत के लिए हनी सिंह ने खटखटाया दिल्ली कोर्ट का दरवाजा

नई दिल्ली  [विनीत त्रिपाठी]। घरेलू हिंसा के मामले में दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने पंजाबी गायक और अभिनेता हनी सिंह को तीन सितंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। तबीयत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए पेश नहीं होने पर मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और अदलत यह देखकर हैरान हैं कि घरेलू हिंसा के मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।

अदालत ने हनी सिंह तरफ से पेश हुए अधिवक्ता से कहा कि न तो हनी सिंह पेश हुए और न ही उन्होंने अपनी आय का हलफनामा दाखिल किया है। अदालत ने कहा कि हनी सिंह को तीन सितंबर को पेश होने का आखिरी मौका दिया जाता है। साथ ही हनी सिंह को इस तरह का आचरण दोबारा नहीं दोहराने को कहा। इस दौरान हनी सिंह की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता ने हनी सिंह की तबियत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें पेश होने में छूट देने की मांग की। साथ ही कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि हनी सिंह अगली सुनवाई पर जरूर पेश होंगे। मामले में अगली सुनवाई तीन सितंबर को होगी।

पत्नी ने लगाए हैं गंभीर आरोप

हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने अधिवक्ता संदीप कपूर व अपूर्व पांडे के माध्यम से घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। साथ ही घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। शालिनी ने आरोप लगाया है कि हपी व उनके स्वजन ने उन पर ऐसा मानसिक व भावनात्मक अत्याचार किया कि वह खुद को जानवर के रूप में मानने लगी थीं। हनी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए शालिनी ने कहा कि वह अक्सर कई महिलाओं के साथ अनौपचारिक यौन संबंध रखते थे और उनकी शादी की अंगूठी नहीं पहनते थे। इतना ही नहीं शादी की तस्वीरें अानलाइन अपलोड करने पर हनी उन्हें बेरहमी से मारते थे।

डर के साये में जीने को मजबूर

उन्होंने यह भी दावा किया कि सिंह ने पिछले कुछ वर्षों में उसे कई बार पीटा और वह लगातार डर के साए में जी रही है। के माध्यम से वाद दायर करके शालिनी ने कहा कि उन पर लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न और क्रूरता की जा रही है और इसके कारण वह अवसाद में हैं। शालिनी की शादी हनी सिंह से 23 जनवरी 2011 को हुई थी। शालिनी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह बीते दस वर्षों में उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं।

हनी सिंह के पिता पर लगाया बदतमीजी का आरोप

शालिनी ने हनी सिंह के पिता पर भी नशे के हालत में उनके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा कि कि घरेलू हिंसा से जुड़े सुबूत भी उनके पास हैं। शालिनी ने अदालत से मांग की कि नाेएडा स्थित उनकी संयुक्त संपत्ति और गहने को बेचने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी