Monsoon Rain 2021: मानसून ने लिया शॉर्ट ब्रेक, जानें- कब होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Monsoon Rain 2021 ब्रेक के बाद शनिवार से झमाझम बारिश के दोबारा जोर पकड़ने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 07:59 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 09:38 AM (IST)
Monsoon Rain 2021: मानसून ने लिया शॉर्ट ब्रेक, जानें- कब होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
Monsoon Rain 2021: दस्तक के साथ मानसून ने लिया ब्रेक, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; जानें- कब होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दस्तक के तीसरे दिन मानसून की बारिश के ब्रेक ले लेने से उमस भरी गर्मी एक बार फिर से बढ़ गई। तेज धूप में दिन भर दिल्लीवासी पसीना पोछते नजर आए। तापमान में थोड़ा इजाफा दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं, जबकि शनिवार से बारिश के दोबारा जोर पकड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 26.3 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है। हवा में नमी का स्तर 57 से 100 फीसद रहा। सुबह के समय कुछ देर के लिए बादलों ने डेरा डाला और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद से शनिवार से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने को लेकर विभाग ने |ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा

दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को संतोषजनक श्रेणी में रही। अगले 24 घंटों में भी हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव न होने की संभावना है। एनसीआर में सबसे साफ हवा गाजियाबाद की 64 एयर इंडेक्स के साथ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली का एयर इंडेक्स 83 रहा। फरीदाबाद 141, ग्रेटर नोएडा 68, गुरुग्राम 68 व नोएडा का 70 रहा। सफर इंडिया के मुताबिक बारिश की संभावना को देखते हुए अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro Commuters Alert ! डीएमआरसी चलाएगा स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें, इन 14 मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी बड़ी सुविधा

ये भी पढ़ें- कुमार विश्वास ने एक बार फिर अपनी प्रसिद्ध कविता पर किया मजेदार ट्वीट, आप भी देखें


chat bot
आपका साथी