Sagar Dhankar Murder Case: सागर हत्याकांड में एक और पहलवान की गिरफ्तारी, वारदात में शामिल रहने का आरोप

दिल्ली पुलिस ने सागर धनखड़ हत्याकांड में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित गौरव बापरौला गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र 22 साल है। वह जूनियर पहलवान है और वारदात के समय सुशील के साथ छत्रसाल स्टेडियम में था।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 04:33 PM (IST)
Sagar Dhankar Murder Case: सागर हत्याकांड में एक और पहलवान की गिरफ्तारी, वारदात में शामिल रहने का आरोप
पुलिस ने सागर धनखड़ हत्याकांड में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, प्रेट्र। दिल्ली पुलिस ने सागर धनखड़ हत्याकांड में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की उम्र 22 साल है। वह जूनियर पहलवान है और वारदात के समय सुशील के साथ छत्रसाल स्टेडियम में था। गौरव लौरा हरियाणा का रहने वाला है। उसने बताया कि वह यहां नजफगढ़ के बपरोला गांव में रह रहा था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की एक टीम ने गौरव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया और उसे आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड मांगने के लिए रोहिणी अदालत में पेश किया जाएगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आरोपित गौरव छत्रसाल स्टेडियम में हुई घटना में शामिल पाया गया, जहां वह अन्य लोगों के साथ लड़ाई में शामिल था, जिससे युवा पहलवान सागर की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सुशील कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ कथित तौर पर संपत्ति विवाद को लेकर 4 और 5 मई की रात को छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ और उनके दो दोस्तों के साथ मारपीट की थी। इस विवाद में 23 वर्षीय सागर धनखड़ ने बाद में दम तोड़ दिया था। सुशील कुमार को 23 मई को साथी अजय कुमार सेहरावत के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब तक वह क्रमश: 10 और 23 दिनों की पुलिस और न्यायिक हिरासत में है। 

chat bot
आपका साथी