चांदनी चौक के बाद अब इन इलाकों का होगा विकास, देखते ही आप कहेंगे 'वाह क्या बात'

चांदनी चौक के मुख्य मार्ग किनारे स्थित इमारतों को नया रंग-रूप दिया जाएगा जो इसकी ऐतिहासिकता को भी बताएगा। इसके लिए परामर्श कंपनी के नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है।विभाग के मुताबिक दूसरे चरण में गली कासिम जान रोदग्रानफर्शखाना व लाल कुआं मुख्य मार्ग को नया स्वरूप दिया जाएगा।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 03:51 PM (IST)
चांदनी चौक के बाद अब इन इलाकों का होगा विकास, देखते ही आप कहेंगे 'वाह क्या बात'
इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। चांदनी चौक के मुख्य मार्ग के पुनर्विकास व सुंदरीकरण के बाद इससे लगती सड़कों और गलियों का भी कायाकल्प होगा। इसके साथ ही नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट) व जामा मस्जिद की सड़कों को भी दुरुस्त किया जाएगा। इन्हें आकर्षक और लोगों के लिए आरामदेह बनाया जाएगा। इसी तरह चांदनी चौक के मुख्य मार्ग किनारे स्थित इमारतों को नया रंग-रूप दिया जाएगा, जो इसकी ऐतिहासिकता को भी बताएगा। इसके लिए परामर्श कंपनी के नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक दूसरे चरण में गली कासिम जान, रोदग्रान, फर्शखाना व लाल कुआं मुख्य मार्ग को नया स्वरूप दिया जाएगा।

इसी रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे हुए पहले चरण की परियोजना का उद्घाटन किया था। 1.4 किमी लंबी लालकिला से फतेहपुरी मस्जिद तक की सड़क और फुटपाथ को लाल पत्थरों से बनाया गया है। सीवर और पानी की लाइन को दुरुस्त किया गया है। लटकते तारों को भूमिगत करने के साथ यातायात व्यवस्था को सुधारा गया है।

उद्घाटन में मुख्यमंत्री ने बताया था कि इस मार्ग पर मध्य रात्रि तक स्ट्रीट फूड के स्टाल लगाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि रात्रि में घूमने आ रहे लोग यहां के पकवानों का भी लुत्फ उठा सकें। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक मुख्यमंत्री के इस महत्वाकांक्षी सोच को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

chat bot
आपका साथी