महिला तमिलनाडु से मंगवाती थी गांजा, दो साथियों के साथ गिरफ्तार

महिला अपने मूल निवास तमिलनाडु से गांजा मंगवाकर दिल्ली - एनसीआर में सप्लाई करती थी।दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने महिला व उसके दो साथियों को 50 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला ने कुछ दिन पहले रोहिणी इलाके में भी अपना ठिकाना बना लिया था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:42 PM (IST)
महिला तमिलनाडु से मंगवाती थी गांजा, दो साथियों के साथ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा ने छापेमारी कर तीनों को किया गिरफ्तार।

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रहने वाली एक महिला की करतूत से दिल्ली पुलिस तब हैरान रह गई जब वह अपने दो साथियों के साथ पकड़ी गई। महिला अपने मूल निवास तमिलनाडु से गांजा मंगवाकर दिल्ली - एनसीआर में सप्लाई करती थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने महिला व उसके दो साथियों को 50 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला ने कुछ दिन पहले रोहिणी इलाके में भी अपना ठिकाना बना लिया था।

छापेमारी में तीनों हुए गिरफ्तार

पुलिस ने वहीं पर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह सूचना मिली कि तमिलनाडु की रहने वाली शकुंतला मंगोलपुरी में रहती है। वह तमिलनाडु से भारी मात्रा में गांजा मंगाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर रही है। यह भी पता चला कि महिला ने रोहिणी के विजय विहार इलाके में भी अपना ठिकाना बना लिया है।

तमिलनाडु से ट्रेन से आता था गांजा

तमिलनाडु के रहने वाले महिला के दो साथी बृहस्पतिवार को ट्रेन से भारी मात्रा में गांजा लाने वाले हैं। सूचना पर एसीपी गिरीश कुमार के निर्देशन पर इंस्पेक्टर दाता राम के नेतृत्व पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे आरोपित महिला के घर के बाहर पहुंची।

बैग में मिले 20-20 किलो गांजे

टीम ने देखा एक महिला घर से बाहर आती है इस दौरान एक टैक्सी भी वहां पर पहुंचती है। टैक्सी में दो लोग तीन बैग लेकर बाहर निकलते हैं। और महिला के साथ घर के अंदर जाने लगते हैं। पुलिस टीम तीनों को वहां पर पकड़ लेती है। बैग की तलाशी लेने पर दो बैग में लगभग 20-20 किलो और एक बैग में लगभग 11 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी