दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या, बिंदापुर में युवती को मारा चाकू

दिल्ली के नजफगढ़ में अज्ञात लोगों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई है। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 12:37 PM (IST)
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या, बिंदापुर में युवती को मारा चाकू
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली [गौतम कुमार मिश्रा]। नजफगढ़ के राम बाजार में स्थित एक दुकान में आज सुबह-सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। पता चला कि एक बुजुर्ग महिला कैलाश (62) और उसकी बेटी वंदना (32) को गोली मारी गई है। जिस दुकान में गोली चली है, वह जूते चप्पल की है। प्रॉपर्टी विवाद में गोली मारी गई है। बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जबकि उसकी बेटी को गोली हाथ मे लगी है। उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और क्राइम की टीम छानबीन के लिए पहुंच गई है। द्वारका जिला के एडिशनल डीसपी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह गोली राजीव गुलाटी नाम के सख्स द्वारा गोली चलाई गई है। लोगों का कहना है, की गोली चलाने के बाद वह मौके से फरार हो गया है। गोली चलने का कारण प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि द्वारका जिला के डीसीपी ने की है।

वहीं, बिंदापुर इलाके में भारत गार्डन मेन मटियाला रोड पर 22 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। युवती के शरीर पर कई जगह चाकू से वार के निशान मिले हैं।

chat bot
आपका साथी