हरियाणा फिर शर्मसार: ब्वॉय फ्रेंड के सामने किया 20 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

हरियाणा में पिछले एक सप्ताह के भीतर दुष्कर्म चार बड़ी घटनाओं ने जहां महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं इंसानियत को भी शर्मसार किया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 02:38 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:05 AM (IST)
हरियाणा फिर शर्मसार: ब्वॉय फ्रेंड के सामने किया 20 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
हरियाणा फिर शर्मसार: ब्वॉय फ्रेंड के सामने किया 20 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली (जेएनएन)। हरियाणा में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रेवाड़ी में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद ताजा मामले में दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक लड़की मंगलवार रात सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई है। हरियाणा में पिछले एक सप्ताह के भीतर दुष्कर्म चार बड़ी घटनाओं ने जहां महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं इंसानियत को भी शर्मसार किया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात एक 20 वर्षीय लड़की के साथ चार युवकों ने उसके प्रेमी के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। बल्लभगढ़ पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात को लड़की अपने ब्वाॅय फ्रेंड के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर-3 से गुरुग्राम नहर के साथ वाली सड़क के रास्ते आइएमटी की तरफ जा रही थी। हालांकि, यह सड़क रात में सुनसान रहती है।

लड़की की शिकायत के मुताबिक, आइएमटी के नजदीक खड़े चार युवकों ने उनकी मोटर साइकिल रोक ली और उनमें से तीन लड़कों ने ब्वाय फ्रेंड को बंधक बना लिया और चौथे युवक ने लड़की को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म
किया। उसके बाद फिर बारी-बारी से तीन अन्य युवकों ने भी दुष्कर्म किया।

जानकारी मिली है कि प्रेमी-प्रेमिका सेक्टर-3 में किराए के मकान में रहते हैं और दोनों एक ही साथ एक ही निजी कंपनी में नौकरी भी करते हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की पहचान के प्रयास कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। आरोपित कौन हैं? इस बारे में पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही। 

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मंगलवार रात को बल्लभगढ़ इलाके में चार लोगों ने उसकी पिटाई की और फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के बाद महकमे ने घटना स्थल से अहम सबूत जुटाए हैं और कुछ लोगों से पूछताछ की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे पहले रेवाड़ी में मंगलवार को एक महिला ने अपने ही मोहल्ला निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी शिकायत दी। दूसरी ओर बावल क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव निवासी एक युवक पर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।

एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। कई माह से आरोपित उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया। महिला ने मंगलवार को युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित युवक अभी फरार है तथा उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

दूसरी ओर बावल क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी रात को घर में सोई थी। तभी गांव निवासी एक युवक घर में घुस गया तथा उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी