रेस्टोरेंट की सफाई, महिला को साड़ी पहनने के कारण नहीं, इस वजह से रेस्टोरेंट में घुसने से रोका

Aquilarestaurant दिल्ली में अंसल प्लाजा स्थित एक रेस्ट्रो एंड बार में एक महिला ने साड़ी पहनकर नही घुसने देने का आरोप लगाया है। महिला ने ट्विटर पर इससे जुड़ा एक वीडियो साझा किया है जिसमें रेस्टोरेंट कर्मचारी साड़ी को स्मार्ट कैजुअल ना होने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 02:23 PM (IST)
रेस्टोरेंट की सफाई, महिला को साड़ी पहनने के कारण नहीं, इस वजह से रेस्टोरेंट में घुसने से रोका
महिला ने रेस्टोरेंट पर लगाया साड़ी पहनकर ना घुसने देने का आरोप

नई दिल्ली [गौरव वाजपेयी]। दिल्ली के डिफेंस कालोनी थाना क्षेत्र के अंसल प्लाजा स्थित एक रेस्ट्रो एंड बार में एक महिला ने साड़ी पहनकर नही घुसने देने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला ने ट्विटर पर इससे जुड़ा एक वीडियो साझा किया है जिसमें रेस्टोरेंट कर्मचारी साड़ी को स्मार्ट कैजुअल ना होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पर रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना पक्ष रखा है और महिला पर स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का वीडियो भी साझा किया है।

वहीं, महिला ने रेस्टोरेंट पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। महिला ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि रेस्टोरेंट एक बार फिर से झूठ बोल रहा है। जो बात रेस्टोरेंट कह रहा है उससे संबंधित उसके पास कोई वीडियो सबूत नही है।

जानकारी के अनुसार अनीता चौधरी नाम की एक महिला ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें अंसल प्लाजा स्थित अकीला रेस्टोरेंट के कर्मचारी साड़ी को स्मार्ट कैजुअल ना होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और रेस्टोरेंट का बहिष्कार करने की बात भी कही। घटना 19 सितंबर की है।

Saree is not allowed in Aquila restaurant as Indian Saree is now not an smart outfit.What is the concrete definition of Smart outfit plz tell me @AmitShah @HardeepSPuri @CPDelhi @NCWIndia

Please define smart outfit so I will stop wearing saree @PMishra_Journo #lovesaree pic.twitter.com/c9nsXNJOAO— anita choudhary (@anitachoudhary) September 20, 2021

हालांकि इस मामले में रेस्टोरेंट प्रबंधन का कहना है कि जब वह महिला रेस्टोरेंट आइ थी तब वहां एक प्राइवेट पार्टी थी जिसमें उनका नाम नहीं था। इसलिए उन्हे रोका गया था। जिसपर उन्होने महिला कर्मचारी के साथ धक्कामुक्की की और एक कर्मचारी को थप्पड़ भी मारा। इसी दौरान महिला कर्मचारी ने गुस्से में वह बात कही थी. हालांकि प्रबंधन द्वारा अनीता चौधरी से इस बाबत माफी भी मांगी गई।

प्रबंधन ने एक सीसीटीवी फुटेज भी अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों के साथ अभद्रता के चलते महिला को रोका गया था। हालांकि दोनों पक्षों से किसी प्रकार की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी