पत्नी ने चाकू से किया पति को घायल, बचाने आई मां को चप्पल से पीटा

पीड़ित ने बताया कि वह मां को लेकर नाना के घर गए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई उसी दौरान साक्षी किचन में गई और वहां से चाकू लाकर पति पर हमला कर दिया। पत्नी ने चाकू से अपने पति पर कई वार किए।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:16 PM (IST)
पत्नी ने चाकू से किया पति को घायल, बचाने आई मां को चप्पल से पीटा
पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। कृष्णा नगर इलाके में मामूली झगड़े में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से पति घायल हो गया। आरोप है जब मां अपने बेटे को बचाने के लिए आगे आई तो बहू ने चप्पल से उनकी भी पिटाई कर दी। बेटा और मां किसी तरह घर से बाहर निकले और घायल हालत में थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। घायल हालत में पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित विशाल अपने परिवार के साथ राजगढ़ कालोनी में रहते हैं। परिवार में पत्नी साक्षी और मां सिम्मी सहित कई सदस्य हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि काफी वक्त से उनके नाना की तबीयत खराब चल रही है, शनिवार रात को वह अपनी मां के साथ नाना को देखने के लिए उनके घर चले गए थे। उसी दिन उनकी पत्नी फरीदाबाद स्थित अपने मायके गई थी। अगले दिन रविवार सुबह साक्षी जब ससुराल वापस लौटी तो उसने पत्नी से पूछा तुम अपनी मां के साथ रात को कहां गए थे।

पीड़ित ने बताया कि वह मां को लेकर नाना के घर गए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, उसी दौरान साक्षी किचन में गई और वहां से चाकू लाकर पति पर हमला कर दिया। पत्नी ने चाकू से अपने पति पर कई वार किए, इस हमले में पीड़ित के हाथ व अन्य जगह चाकू लग गया। शोर-शराबा सुनकर जब युवक की मां उसे बचाने के लिए आगे आई तो बहू ने चप्पल ने उनकी पिटाई कर दी। किसी तरह दोनों घर से बाहर भागे और थाने जाकर पुलिस को सूचना दी।

chat bot
आपका साथी