Delhi Monsoon Rain Date 2021: दिल्ली-एनसीआर में आखिर कब दस्तक देगा मानसून? पढ़े- IMD की ताजा भविष्यवाणी

Delhi Monsoon Rain Date 2021 मौसम विभाग के महानिदेशक एम. महापात्रा ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है। इसमें दिल्ली-एनसीआर भी शामिल है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:57 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:23 AM (IST)
Delhi Monsoon Rain Date 2021: दिल्ली-एनसीआर में आखिर कब दस्तक देगा मानसून? पढ़े- IMD की ताजा भविष्यवाणी
Delhi Monsoon Rain Date 2021: दिल्ली-एनसीआर में आखिर कब दस्तक देगा मानसून? पढ़े- IMD की ताजा भविष्यवाणी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की मानें तो मानसून अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में मानसून दस्तक दे सकता है। इससे पहले कहा गया था कि 15 जून को दिल्ली-एनसीआर में मानसून दस्तक देगा। मानसून में देरी पर मौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि चक्रवाती स्थिति पैदा होने की वजह से मानसून की रफ्तार धीमी हुई है।

उधर, मौसम विभाग के महानिदेशक एम. महापात्रा ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है। इसमें दिल्ली-एनसीआर भी शामिल है। हवा की विपरीत स्थितियों के चलते मानसून को लगे इस झटके से उत्तरी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है।

स्थानीय चक्रवाती हवाओं के दबाव में दिल्ली समेत एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में छिटपुट बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों के दौरान दिल्ली में बारिश के साथ हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती रहेगी।

दिल्ली में मानसून के 29 जून तक पहुंचने का अऩुमान

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून भले ही समय से पहले पहुंच गया हो, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक उसके पहुंचने में तीन से चार दिनों तक की देरी हो सकती है। चक्रवाती स्थिति पैदा होने की वजह से मानसून की रफ्तार धीमी हुई है। ऐसे में हवाओं की बदलती स्थितियों के चलते दिल्ली में मानसून की बारिश अपने पूर्व निर्धारित समय 29 जून तक पहुंचने का अऩुमान है। अगले सप्ताह तक ही दिल्ली में मानसून सक्रिय होगा।

पिछले वर्ष दिल्ली में 25 जून को आ गया था मानसून

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि मानसून अपने नियत समय से 12 दिन पहले ही 15 जून को राजधानी दिल्ली पहुंच सकता है। वैसे तो सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून अपने निर्धारित समय 27 जून तक पहुंचता है। इसके बाद आठ जुलाई तक समूचे उत्तर भारत में छा जाता है। पिछले साल मानसून ने 25 जून को दिल्ली में दस्तक दी थी और 29 जून तक पूरे देश में छा गया था। इस बार इसमें और जल्दी होने की उम्मीद लगाई गई थी, लेकिन स्थानीय चक्रवाती हवाओं के चलते हालात तेजी से बदलने लगे हैं।

ये भी पढ़ें- छठीं के छात्र ने बनाई एंट्री -एक्जिट डिवाइस, जानिए कैसे करेगी काम और कोरोना काल में क्या हैं फायदे?

खोरी बस्ती में मकान कर गए खाली मगर कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं लोग, पढ़िए क्या उपाय कर रहे लोग

chat bot
आपका साथी