Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के लिए क्या खरीदें और किन चीजों की खरीदारी से करें परहेज, देखें पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2021 करवा चौथ के व्रत में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं व्रत और श्रंगार के मद्देनजर सामान की खरीदारी अभी से शुरू कर दी है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 02:18 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 02:31 PM (IST)
Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के लिए क्या खरीदें और किन चीजों की खरीदारी से करें परहेज, देखें पूरी लिस्ट
Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के लिए क्या खरीदें और किन चीजों की खरीदारी से करें परहेज, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में शुमार करवा चौथ 2021 (Karva Chauth 2021) का त्योहार आगामी रविवार (24 अक्टूबर) को मनाया जा रहा है। करवा चौथ के व्रत में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है, ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं व्रत और श्रंगार के मद्देनजर सामान की खरीदारी अभी से शुरू कर दी है। 

लाल चूड़ा की भी खरीदारी

करवा चौथ व्रत के दौरान पूजा के लिए महिलाओं को करवा, छलनी, दीया, फूलबत्ती व पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी करनी चाहिए। दिल्ली के एक स्थानीय दुकानदार के अनुसार, ज्यादातर महिलाएं कथा की किताब और दीपों की भी खरीदारी करती हैं। इसके अलावा, श्रृंगार की वस्तुओं में कांच की लाल चूड़ियां, लहठी व चूड़ा खरीदे जाते हैं। 

कपड़ों की भी होती है खरीदारी

करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने कपड़ों के बाजार में साड़ी, लहंगा की खरीदारी में भी खूब समय दे रही हैं। सोमवार सुबह से ही दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा की दुकानों में  महिलाओं का आना जाना लगा हुआ है।

आनलाइन के लिए जरिये भी खरीदारी

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते और समय बचाने के लिए कुछ महिलाएं आनलाइन खरीदारी भी कर रही हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर के बाजार में पिछले कुछ वर्षों की तुलना में रौनक कम है। जहां तक आनलाइन की बात  हैं तो महिलाए अपनी पसंद के अनुसार साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। इनमें जरी के काम व कढ़ाई वाली साड़ियां शामिल हैं।

घर में ही मेहंदी की तैयारी

कोरोना की वजह से महिलाएं सतर्कता भी बरत रही हैं। पति की दीर्घायु एवं मंगल कामना के लिए महिलाएं कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर चार नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस मौके पर सुहागिनें व्रत रखकर और चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। करवा चौथ पर्व पर मेहंदी लगाने को शुभ माना जाता है। पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना के संक्रमण के चलते महिलाएं घर में ही मेहंदी लगाने को अधिक तवज्जो दे रही हैं। इसकी तैयारी भी पहले से ही कर ली है और घर पर ही मेहंदी लगाने वाले कलाकारों को बुलाया है, जो शनिवार को पहुंचेगा। करवा चौथ की खरीदारी के लिए महिलाएं उत्साहित हैं लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में संख्या कम है। बता दें कि करवा चौथ के रोज सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत करती हैं।

इन चीजों की करें खरीदारी
करवा शहद शुद्ध घी दही, गंगाजल चावल मिठाई लाल सिंदूर महावर (रंग) कंघी बिंदी चूड़ियां मेहंदी चुनरीशिव-पार्वती और भगवान गणेश की एक फोटो व्रत कथा की किताब दीपक और घी में भीगी बाती गौरी बनाने मिट्टी या गाय का गोबर गेंहू पानी का लोटा कच्चा दूध कुमकुम अगरबत्ती फल फूल

इन चीजों की न करें खरीदारी सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के व्रत के रोज न तो सफेद कपड़े खरीदने चाहिए और ना ही पहनने चाहिए। पहनने चाहिए। इसके स्थान पर लाल के अलावा, पीले, हरे और संतरी रंग के कपड़ों की खरीदारी करनी चाहिए। सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ व्रत के रोज तेज धार वाली वस्तुओं की खरीद नहीं करनी चाहिए। इनमें  चाकू, कैंची और सुई जैसी चीजें शामिल हैं।

 करवा चौथ का शुभ मुहूर्त चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर तड़के 3 बजकर 2 मिनट से शुरू होगी। चतुर्थी तिथि की समाप्ति 25 अक्टूबर सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर होगी। चन्द्रोदय का समय 25 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर होगा।

chat bot
आपका साथी