Delhi Again Lockdown: फिर से लग सकता है लॉकडाउन मगर पहले इस प्लान का होगा पालन? पढ़िये और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन

Delhi Again Lockdown वायरस के हर वेरिएंट से बचने की मास्क ही है एकमात्र शील्ड जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है उन्हें भी सावधानी बरतने की जरूरत है। केंद्र सरकार ऑमिक्रॉन वेरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाली फ्लाइट बैन करे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 03:41 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:41 PM (IST)
Delhi Again Lockdown: फिर से लग सकता है लॉकडाउन मगर पहले इस प्लान का होगा पालन? पढ़िये और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन
दिल्ली में 93.9 फीसदी से ज्यादा लोग वैक्सीन की पहली और 61.3 फीसदी से लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर जानकारी साझा की। देश में कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की आशंका को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के केस बढ़ते ही दिल्ली सरकार अपना 'ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान' फॉलो करेगी।उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ओमिक्रोन वेरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाले सभी लोगों की टेस्टिंग करवा रही है।

अभी तक कुल 27 लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं। जिनमे से 17 पॉज़िटिव आएं है। एक व्यक्ति में ही ओमिक्रोन वारिएंट मिलने की पुष्टि हुई है और बाकी लोगो की जांच जारी है। सभी मरीज़ अस्पताल में हैं। कई ऐसे भी हैं जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है। कोरोना के केस बढ़ते ही दिल्ली सरकार अपना 'ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान' फॉलो करेगी। जिसके तहत जब संक्रमक दर 0.5 फीसदी, यानी जिस दिन 1 हज़ार में से 5 लोग पॉजिटिव आना शुरू होंगे, उस दिन इसका पहला चरण शुरू होगा। इसका दूसरा चरण संक्रमक दर 1 फीसदी होने पर यानी 1 हज़ार में से 10 लोगों के पॉजिटिव आने पर शुरू किया जाएगा। तीसरा चरण 1 हजार टेस्ट करने पर 20 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने पर यानी 2‌ फीसदी संक्रमण दर होने पर शुरू किया जाएगा। चौथा और आखरी चरण 5 फीसदी संक्रमण दर होने पर शुरू किया जाएगा। हालांकि अभी दिल्ली में कोरोना के मामले 0.5 फीसदी से बहुत कम है। इसलिए किसी भी प्रकार का कोई लॉक डाउन अभी नहीं लगया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी को सतर्क रहने की जरूरत है, क्यूंकि यह वेरिएंट बहुत ही तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। यह डेल्टा वारिएंट से भी ज़्यादा तेजी से फैलता है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मास्क ही वायरस के हर वेरिएंट से बचने की एकमात्र शील्ड है। सभी लोग मास्क जरूर लगाएं तथा जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे जल्द से जल्द दूसरी डोज लगवाएं। तभी हम कोरोना का सामना मजबूती से कर पाएंगे। दिल्ली में 93.9 फीसदी से भी ज्यादा लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। दूसरी डोज़ 61.3 फीसदी से ज्यादा लोग ले चुके हैं। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा लिया है उन्हें भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

क्या है कोरोना ग्रेप

कोरोना ग्रेडेडे रेस्पोंस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत संक्रमण दर के आधार पर चार चरण बनाए गए हैं। इसमें चरणबद्ध तरीके से पहले से ही तय किया गया है कि किस चरण के ग्रेप में क्या खुलेगा। पहले चरण में रात्रि कर्फ्यू, दूसरे व तीसरे में रात्रि कर्फ्यू के साथ ही शनिवार और रविवार को भी कर्फ्यू लगाया जाता है। जबकि चौथे चरण में पूरा कर्फ्यू लगाया जाता है।

chat bot
आपका साथी