Delhi Weather ALERT! पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली में भी दिख सकता असर, जानें- कब चलेगी लू

Delhi Weather ALERT! प्रादेशिक मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक 11 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके 40 के पार पहुंचते ही लू चलने की संभावना बढ़ जाती है। यानी दिल्ली में इस सप्ताह के अंत तक लू चल सकती है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 08:00 AM (IST)
Delhi Weather ALERT! पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली में भी दिख सकता असर, जानें- कब चलेगी लू
इस बार अधिक गर्मी होने की वजह से लू जल्दी ही दस्तक देगी।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अगले दो तीन दिन गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में कमी होने से गर्मी की चुभन कम सताएगी। दरअसल, पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का कुछ असर दिल्ली पर भी दिखाई देगा। लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। दिन में गर्म हवाएं (लू) चलने की वजह से दिल्ली वासियों की परेशानी बढ़ेगी। अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक 11 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके 40 के पार पहुंचते ही लू चलने की संभावना बढ़ जाती है। यानी दिल्ली में इस सप्ताह के अंत तक लू चल सकती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ होकर गुजरा है। इसका अधिक असर पहाड़ी इलाकों पर पड़ा है। पहाड़ी दिशाओं से आने वाली ठंडी हवाएं व नमी का अधिक स्तर होने की वजह से अगले तीन दिनों तक दिल्ली में तापमान में कमी आएगी। इससे आंशिक रूप से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद तपती गर्मी के साथ लू का भी सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Night Curfew in Ghaziabad: गाजियाबाद में आज रात से नाइट कर्फ्यू, जानें- किसे मिलेगी छूट व किन पर रहेगी पाबंदी

अप्रैल के अंत में शुरू होगा लू का दौर

कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, आमतौर पर अप्रैल के अंत तक दिल्ली में तापमान चढ़ने के साथ लू का दौर शुरू होता है, लेकिन इस बार अधिक गर्मी होने की वजह से लू जल्दी ही दस्तक देगी। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.9 जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 27 से 65 फीसद दर्ज किया गया। दिल्ली का स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स इलाका 38.9 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


ये भी पढ़ेंः 
दिल्ली के हजारों लोगों को जल्द खुशखबरी देने के लिए सीएम केजरीवाल ने की मीटिंग, अधिकारियों के दिए ये निर्देश

 

Kisan Andolan Discrimination: टीकरी बॉर्डर पर जुटे किसान आंदोलनकारियों में जारी है भेदभाव, किसी को राहत तो कोई मुसीबत में

chat bot
आपका साथी