Unlock-3: अनलॉक के बावजूद दक्षिणी दिल्ली में नहीं लगेगी वीकली मार्केट, नगर निगम ने बताई वजह

दक्षिणी निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों सड़क किनारे और फुटपाथ पर साप्ताहिक बाजार लगाना प्रतिबंधित है। जबकि निगम के क्षेत्राधिकार में सभी बाजार इन्हीं स्थानों पर लगते हैं। जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर साप्ताहिक बाजार लगाने के स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:38 PM (IST)
Unlock-3: अनलॉक के बावजूद दक्षिणी दिल्ली में नहीं लगेगी वीकली मार्केट, नगर निगम ने बताई वजह
दक्षिणी निगम में नहीं लगेंगे बाजार: file photo

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। अनलाक के तीसरे चरण में भले ही साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति मिल गई हो लेकिन दक्षिणी निगम ने इसके लगाने पर असमर्थता जाहिर की है। वहीं, उत्तरी निगम ने जोनवार बाजार का प्लान बना लिया है जिसे मंगलवार से लागू कर दिया जाएगा। दरअसल, अनलाक के तीसरे चरण में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार साप्ताहिक बाजारों को सड़क किनारे लगाने पर पाबंदी है। यह केवल बड़े पार्क या फिर स्कूल जैसे स्थानों पर लगाए जा सकते हैं। जिस पर दक्षिणी निगम ने संबंधित जिलाधिकारियों को बाजार के लिए उपयुक्त स्थान न होने पर बाजार न लगाने पर असमर्थता जता दी है।

दक्षिणी निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों सड़क किनारे और फुटपाथ पर साप्ताहिक बाजार लगाना प्रतिबंधित है। जबकि निगम के क्षेत्राधिकार में सभी बाजार इन्हीं स्थानों पर लगते हैं। इसलिए जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर साप्ताहिक बाजार लगाने के स्थान उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि चूंकि अनलाक के तीसरे चरण के दिशा-निर्देश रविवार को जारी हुए थे। ऐसे में दिशा-निर्देशों को सही प्रकार लागू करने के लिए सभी जोन ने इस पर प्लान बना लिया है। जोन में उन स्थानों चिन्हित किया है जहां पर बाजार लगाए जा सकते हैं। इसमें निगम के स्कूलों के साथ सामुदायिक भवनों, और पार्कों को बाजार लगाने के लिए तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाजार पश्चात इन स्थानों का सही ढंग से सैनिटाइजेशन किया जाए।

chat bot
आपका साथी