Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश

Delhi Weather Update-राजधानी में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है कि अगले एक घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से मौसम के तापमान में गिरावट होगी।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 03:54 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:18 PM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश
20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Weather Update- राजधानी में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। गाजियाबाद समेत कुछ जगहों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है इस बीच मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है कि अगले एक घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से मौसम के तापमान में गिरावट होगी। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूरी दिल्ली, बहादुरगढ़, मानेसर, गुरुग्राम, सोहना, नूंह, कैथल, करनाल, पानीपत, गन्नौर, सोनीपत के कई स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में 20-40 किमी / घंटा की गति से हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ आंधी और बारिश होगी। इसके अलावा फतेहाबाद, बरवाला, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, खरखोदा, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली, चरखी दादरी, फारुखनगर, रेवाड़ी, नूंह, सोहाना (हरियाणा) विराटनगर, कोटपुतली, भिवाड़ी, महानीपुर बालाजी, महावा, राजगढ़, तिजारा, डीग, भरतपुर, अलवर (राजस्थान) में अगले 2 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव हो सकता है।

साथ ही अगले एक घंटे के दौरान फरुखनगर, बहादुरगढ़ (हरियाणा) में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इससे पहले रविवार को आइएमडी ने कहा था कि मानसून ने मध्य प्रदेश, पूरे छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, झारखंड और बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूरे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्से, चंडीगढ़ और उत्तरी पंजाब को कवर कर लिया।

इसी के साथ मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। शेष हिस्से पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान यह सक्रिय हो जाएगा। हालांकि सोमवार को आइएमडी ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन कर लिया। इसके बाद मंगलवार की दोपहर फिर ये बताया गया कि शाम को थोड़ी तेज हवा चल सकती है और बरसात भी हो सकती है। इस पूर्वानुमान के बाद गर्मी से परेशान लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।

chat bot
आपका साथी