Weather Updates: सावन में औसत से ज्यादा मेहरबान हुआ मानसून, आने वाले दिनों में भी होगी झमाझम बारिश

Weather Updates जुलाई खत्म होने में चार दिन शेष हैं और उम्मीद है कि जुलाई में औसत से 50 फीसद ज्यादा बारिश दर्ज की जाए।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 01:41 AM (IST)
Weather Updates: सावन में औसत से ज्यादा मेहरबान हुआ मानसून, आने वाले दिनों में भी होगी झमाझम बारिश
Weather Updates: सावन में औसत से ज्यादा मेहरबान हुआ मानसून, आने वाले दिनों में भी होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। मानसून के आगमन के बाद शुरुआती दौर में तो बादलों ने दिल्ली को बारिश के लिए खूब तरसाया था, लेकिन अब जुलाई खत्म होने से पहले ही औसत से 24 फीसद ज्यादा बारिश हो चुकी है। आलम यह है कि जुलाई खत्म होने में चार दिन शेष हैं और उम्मीद है कि जुलाई में औसत से 50 फीसद ज्यादा बारिश दर्ज की जाए।

आधिकारिक तौर पर दिल्ली में मानसून का आगमन 25 जून हो गया था। लेकिन शुरुआत के तीन सप्ताह में 13 जुलाई तक औसत से 43 फीसद तक कम बारिश हुई थी, लेकिन 15 जुलाई के बाद मानसून मजबूत स्थिति में आ गया। बीते 10-12 दिनों से राजधानी के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश हुई। इसकी वजह से औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। दिल्ली में सरप्लस बारिश का आंकड़ा 24 फीसद चल रहा है, जबकि पालम में यह 30 और लोधी रोड पर 36 फीसद है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जाएं तो इस माह के बचे हुए चारों दिनों में बारिश होने के आसार हैं। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के लिए तो ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस हिसाब से सरप्लस बारिश का आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। संभावना है कि यह 50 फीसद या इससे भी अधिक चला जाए।

27 जुलाई तक बारिश (मिमी)

स्थान             औसत                 वास्तविक

सफदरजंग      210.6                 226.8

पालम            212.4                 246.8

लोधी रोड       210.6                  250.0

रिज               237.4

आयानगर      185.4

 वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के असर से मानसून का चलन बदल रहा है, जिससे कई-कई दिन तक बारिश नहीं होती और कभी कुछ घंटों की बारिश में पूरे माह के औसत से ज्यादा बारिश हो जाती है। उनके मुताबिक, मानसून की अच्छी और लगातार बारिश अभी भी नहीं हुई है। इसकी संभावना 29, 30 और 31 को है।

chat bot
आपका साथी