Weather Update: दिल्ली में आज होगी भारी बारिश, 3 दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

Delhi Weather Orange Alert रविवार को दिल्ली में सभी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 07:23 AM (IST)
Weather Update: दिल्ली में आज होगी भारी बारिश, 3 दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट
Delhi Weather Orange Alert: तीन दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। Delhi Weather Orange Alert: राजधानी में मानसून के दस्तक देने के बाद पिछले तीन दिन से बारिश नहीं हुई। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। शनिवार को भी तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। इस वजह से पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसलिए मौसम विभाग को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश होगी।

शनिवार रात से ही बारिश के अनुकूल बन रही परिस्थियां

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात से ही बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने रात करीब साढ़े आठ बजे अलर्ट जारी कर कहा कि देर रात को पश्चिमी, दक्षिणी पश्चिम व दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

सभी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी

रविवार को दिल्ली में सभी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान नजफगढ़ में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहां न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली एनसीआर में मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई। इस वजह से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। इस वजह से दिल्ली में एयर इंडेक्स 117, गाजियाबाद में 143, ग्रेटर नोएडा में 156, गुरुग्राम 107 व नोएडा में 169 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में एयर इंडेक्स 95 दर्ज किया गया। इसलिए फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। एक दिन पहले दिल्ली में एयर इंडेक्स 90, गाजियाबाद में 85, ग्रेटर नोएडा में 97 व नोएडा में 92 दर्ज किया गया था। सफर इंडिया के अनुसार बारिश होने पर अगले तीन दिन दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता अच्छी रहेगी। 

chat bot
आपका साथी