Weather News Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हो रही तेज बारिश, तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शनिवार रात से ही बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं इसे देखते हुए दिल्ली में सभी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 05:29 PM (IST)
Weather News Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हो रही तेज बारिश, तापमान में गिरावट
आसमान देखकर ऐसा लग रहा था कि आज बरसात होनी ही चाहिए, देर शाम पांच बजे बरसात शुरू हुई।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तेज गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रविवार की शाम को राहत मिली। दिल्ली में हुई तेज बरसात ने मौसम के पारे में गिरावट की। सुबह तेज धूप थी, दोपहर में मौसम ने करवट बदली, आसमान देखकर ऐसा लग रहा था कि आज बरसात होनी ही चाहिए, देर शाम पांच बजे बरसात शुरू हुई।
राजधानी में मानसून के दस्तक देने के बाद पिछले तीन दिन से बारिश नहीं हुई थी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शनिवार को भी तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात से ही बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं, इसे देखते हुए रविवार को दिल्ली में सभी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था। ये पूर्वानुमान आसमान को देखते हुए काफी हद तक सही साबित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान नजफगढ़ में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहां न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए एक पखवाड़े के जो आंकड़े सामने आए हैं। वह और भी चौंकाने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में पहले पखवाड़े में 15 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि यह अलग बात है कि नौ जिलों में से छह जिले अब तक बारिश के लिए तरस रहे हैं। दरअसल, मानसून की दस्तक के बाद भी पहले दिन सामान्य बारिश ही हुई, जबकि दूसरे दिन झमाझम बारिश रही।

इसके बाद से मानसून ने ब्रेक ले रखा है, लेकिन दो दिनों की बारिश से ही दिल्ली और दिल्ली के जिलों में बारिश का आंकड़ा काफी हद तक बदल गया। जिलों में सूखे की स्थिति 77 फीसद है दक्षिणी जिले में 58 फीसद है पूर्वी जिले में 35 फीसद पश्चिमी जिले में = 17 से 77 फीसद तक कम बारिश दक्षिण पश्चिमी, पूर्वी, उत्तर पूर्वी, पश्चिमी और नई दिल्ली जिलों में हुई है।

दिल्ली एनसीआर में मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई। इस वजह से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। इस वजह से दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 117, गाजियाबाद में 143, ग्रेटर नोएडा में 156, गुरुग्राम 107 व नोएडा में 169 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद 95 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही।

chat bot
आपका साथी