Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होगी या नहीं, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पुर्वानुमान

Delhi Weather Update मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल छाए रहेंगे। सोमवार से अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश हुई।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 07:38 AM (IST)
Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होगी या नहीं, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पुर्वानुमान
राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश, आज भी छाए रहेंगे बादल

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह का मौसम साफ है। कुछ जगहों पर बादल हैं। नोएडा और दिल्ली में सुबह धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार से मौसम फिर बदलेगा। इस वजह से मौसम विभाग ने सोमवार से लेकर पांच दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

इससे पहले शनिवार को राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे उमस भरी गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग एयरपोर्ट के आसपास 24 घंटे में 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा पालम, लोधी रोड़, रिज एरिया, आयानगर, नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा व मयूर विहार में हल्की बारिश हुई। पीतमपुरा में सबसे अधिक दो मिलीमीटर बारिश हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है।

हवा की गुणवत्ता रही संतोषजनक

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही। इस वजह से दिल्ली का एयर इंडेक्स 68, फरीदाबाद में 71, गाजियाबाद में 66, गुरुग्राम में 63 व नोएडा में 52 दर्ज किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा में एयर इंडेक्स 50 दर्ज किया गया। इसलिए ग्रेटर नोएडा में हवा की गुणवत्ता अच्छी रही। सफर इंडिया के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अभी कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता संतोषजनक ही रहने का अनुमान है। 

chat bot
आपका साथी