Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, IMD ने जारी किया है येलो अलर्ट

Delhi Weather Update मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 04:48 PM (IST)
Delhi Weather Update:  दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, IMD ने जारी किया है येलो अलर्ट
आज हो सकती है हल्की बारिश, अगले चार दिन येलो अलर्ट

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी बनी हुई है। रविवार को आकाश में बादल सुबह से छाए रहे दोपहर में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शनिवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की गई लेकिन रविवार से मौसम में बदलाव होगा और हल्की बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हुई। दिल्ली, नोएडा समेत कई जगहों पर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं, सड़कों पर पानी जमा हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार व बृहस्पतिवार को हल्की जबकि सोमवार से बुधवार तक मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

जानिए मौसम विभाग के अलर्ट का मतलब

बता दें कि मौसम विभाग चार रंग के कोड का उपयोग करता है। ग्रीन अलर्ट का मतलब होता है सब ठीक है, य़ेलो का अर्थ गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देता है। मौसम विभाग आरेंज अलर्ट तब जारी करता है जब मौसम बेहद खराब होने की संभावना रहती है। इस चेतावनी का मतलब बिजली आपूर्ति में रुकावट के साथ आवागमन में व्यवधान की संभावना हो सकती है। रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम बेहद खराब रहने की संभावना होती है।

chat bot
आपका साथी