बारिश के बाद यमुनापार की सड़कों पर जलभराव, कई इलाकों के घरों में घुसा पानी

बारिश वाहन चालकों के लिए आफत बन गई। कई इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। किसी की गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई तो कई लोगों ने पानी के कारण रास्ता बदलने को मजबूर हो गए।

By Edited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 08:59 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 09:37 PM (IST)
बारिश के बाद यमुनापार की सड़कों पर जलभराव, कई इलाकों के घरों में घुसा पानी
बारिश के बाद यमुनापार की सड़कों पर जलभराव, कई इलाकों के घरों में घुसा पानी

दिल्ली, जेएनएन। यमुनापार में मंगलवार को दिन भर रुक-रुककर हुई बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। यह बारिश वाहन चालकों के लिए आफत बन गई। कई इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। किसी की गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई तो कई लोगों ने पानी के कारण रास्ता बदलने को मजबूर हो गए। जगह-जगह लगे भयंकर जाम ने लोगों को खूब रूलाया।

सड़कों पर हुए जलभराव ने सरकारी विभागों की भी पोल खोल दी। नालों की सफाई के दावे खोखले साबित हुए। यमुनापार के अधिकतर इलाकों में जलभराव हुआ। साथ ही कॉलोनियों की सड़कें भी तालाब बन गई। सबोली, त्रिलोकपुरी, अंबिका विहार इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। करावल नगर, मुस्तफाबाद रोड, बैंक कॉलोनी, हर्ष विहार जेल रोड, भजनपुरा सर्विस रोड, ईस्ट विनोद नगर रोड, गांधी मार्ग सहित अन्य मार्गो पर भी जलभराव हुआ।

लोगों की प्रतिक्रिया

लोक निर्माण विभाग के नालों की सफाई न होने के कारण हल्की बारिश होते ही मीत नगर वजीराबाद रोड अक्सर तालाब बन जाता है। इससे आवाजाही के दौरान आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नवीन चौधरी, ब्रह्मपुरी निवासी

करावल नगर रोड मुख्य मार्ग पर शिव विहार की ओर जाने वाली कई कॉलोनियों को जोड़ता है। इस मार्ग की सड़क दो पार्षदों के अंतर्गत आती है। उसके बावजूद दोनों पार्षदों से नालों की समय पर सफाई नहीं हो पाती है। जगदीश मेहरा, खजूरी निवासी

अधिकारी का पक्ष
नाले पूरी तरह से साफ नहीं हुए, जिस कारण नालों का पानी निगम की छोटी नालियां में आ जाता है। इस वजह से अधिकतर कॉलोनियों व मुख्य सड़कों पर पानी भरा गया।
बिपिन बिहारी सिंह, महापौर पूर्वी दिल्ली नगर निगम

chat bot
आपका साथी