Delhi Metro News: मेट्रो स्टेशन परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल ! इंटरनेट मीडिया पर उठे सवाल

Delhi Metro News दिल्ली मेट्रो स्टेशन परिसर में एक शख्स द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल रहा है। यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है जिसे इंटरनेट मीडिया पर लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 12:52 PM (IST)
Delhi Metro News: मेट्रो स्टेशन परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल ! इंटरनेट मीडिया पर उठे सवाल
Delhi Metro News: मेट्रो स्टेशन परिसर में नमाज पढ़ने की वीडियो वायरल, इंटरनेट मीडिया पर उठे सवाल

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लाखों लोगों की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो स्टेशन परिसर में एक शख्स द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल रहा है। यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसे इंटरनेट मीडिया पर लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि जिस मेट्रो स्टेशन पर शख्स नमाज पढ़ रहा है, वह दिल्ली के कश्मीरी गेट का है। हालांकि, दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मेट्रो स्टेशन पर भी नमाज पढ़ने लगे अब तो ये... दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो की वीडियो है ये। pic.twitter.com/vG9a7zKNG7

— Ravi Bhadoria (@ravibhadoria) September 13, 2021

वहीं, इस वीडियो को लेकर अब तक दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एक अन्य यूजर रवि भदोरिया ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है- 'मेट्रो स्टेशन पर भी नमाज पढ़ने लगे अब तो ये... दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो की वीडियो है ये।'

नहीं किया गया चालान

बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और प्रभाव के मद्देनजर ट्रेनों के साथ स्टेशन परिसर में सख्ती बरत रहा है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि यह शख्स स्टेशन परिसर में बिना मास्क लगाए नमाज अदा कर रहा है, फिर भी इसका चालान नहीं किया गया।

नियमों के अनुसार, दिल्ली मेट्रो स्टेशन परिसर में किसी तरह की ऐसी गतिविधि स्वीकार्य नहीं है। इससे पहले ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, जब कोई इस तरह अपनी धार्मिक मान्यता का प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि फरवरी, 2020 में दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर नारेबाजी की घटना हुई थी। दरअसल, मेट्रो स्टेशन पर कुछ लोगों ने 'देश के गद्दारों को, गोली मारो... को' के नारे लगाए थे। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, मेट्रो स्टेशन पर इस तरह की नारेबाजी का वीडियो वायरल होने को लेकर डीएमआरसी ने बयान जारी किया था। डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो परिसर में नारेबाजी या प्रदर्शन प्रतिबंधित है।

मेट्रो परिसर में प्रदर्शन प्रतिबंधित : DMRC

डीएमआरसी अधिकारियों की मानें तो दिल्ली मेट्रो के नियमों के मुताबिक अगर कोई यात्री दिल्ली मेट्रो परिसर में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन या नारेबाजी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाता है। मेट्रो परिसर में किसी भी तरह का प्रदर्शन प्रतिबंधित है। इस तरह की हरकतों में शामिल किसी भी यात्री को मेट्रो परिसर से हटाया जा सकता है। इनमें अन्य तरह की गतिविधियां भी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी