स्कूलों में 45 साल से ज्यादा लोगों का हो रहा टीकाकरण, 18 साल वालों के केंद्र पर दिख रही भीड़

जानकारी के अभाव में अपने आसपास के स्कूलों में बने केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंच गए जबकि प्रशासन से यमुनापार में 32 केंद्रों को चिन्हित किया हुआ है जहां पर 45 पार वालों को टीका लग रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 03:45 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 03:45 PM (IST)
स्कूलों में 45 साल से ज्यादा लोगों का हो रहा टीकाकरण, 18 साल वालों के केंद्र पर दिख रही भीड़
केंद्र पर लोगों का हो रहा टीकाकरण।

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। 45 से अधिक उम्र के लोगों को स्कूलों में बने टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगना शुरू हो गया है। टीकाकरण के लिए  45 से अधिक उम्र के लोग स्कूलों में पहुंचे और पंजीकरण करवाकर हाथों हाथ टीका लगवाया। कुछ लोग बिना पंजीकरण के टीका लगवाने के लिए अस्पतालों और डिस्पेंसरी में पहुंच गए, लेकिन वहां से उन्हें लौटा दिया गया। यहां उन्हीं लोगों को टीका लगाया गया, जिन्होंने कोविन एप पर पहले से अपॉइंटमेंट लिया हुआ था।

यमुनापार में कुल 32 केंद्र बनाए गए हैं

कुछ लोग जानकारी के अभाव में अपने आसपास के स्कूलों में बने केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंच गए, जबकि प्रशासन से यमुनापार में 32 केंद्रों को चिन्हित किया हुआ है, जहां पर 45 पार वालों को टीका लग रहा है। 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए बनाए गए केंद्रों पर खास भीड़ देखने को नहीं मिली। लोग आते रहे, बिना किसी भीड़भाड़ के टीका लगवाकर जाते रहे।

18 साल से ज्यादा वालों के सेंटर पर दिखी कतार

18 से 44 उम्र के लिए बनाए गए केंद्रों पर लंबी कतारे देखने को मिली। पूर्वी जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने बताया कि अब 18 से अधिक उम्र के लोगों को स्कूलों में ही टीका लग रहा है, प्रशासन ने अपने स्तर पर बेहतर व्यवस्था की हुई है।

लोगों की जागरुकता के लिए प्रशासन लगातार कर रहा कोशिश

शारीरिक दूरी का पालन करते हुए टीका लगाया जा रहा है, दूसरे कोरोना नियमों का पालन भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग टीकाकरण के लिए जागरूक हो रहे हैं, प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने की।

chat bot
आपका साथी