Bharat Bandh 2021: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जाम, राहत के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Bharat Bandh 2021 पुलिस दिल्ली की सभी सीमाओं और रास्तों पर बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच कर रही है। इससे बड़ी संख्या में लोग जाम में फंसे हैं। दिल्ली पुलिस ट्वीट कर बंद रास्तों और यातायात जाम की जानकारी दे रही है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:09 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:15 AM (IST)
Bharat Bandh 2021: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जाम, राहत के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल
Bharat Bandh 2021: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जाम, राहत के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए भारत बंद के कारण सोमवार सुबह 9 बजे से ही दिल्ली में प्रवेश के सभी प्रमुख रास्तों को पुलिस द्वारा बैंड कर दिया गया है। वहीं, जो रास्ते खुले हैं उन पर भीषण जाम लग गया है। पुलिस राजधानी दिल्ली की सभी सीमाओं और रास्तों पर बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच कर रही है। इससे बड़ी संख्या में लोग जाम में फंसे हैं। यातायात पुलिस द्वारा लगातार ट्विटर हैंडल से लोगों को ट्वीट कर बंद रास्तों और यातायात जाम की जानकारी दी जा रही है।

ये रास्ते और बार्डर किए गए बंद

गाजीपुर बार्डर, ढांसा बार्डर, नेताजी सुभाष मार्ग, एनएच-9, एनएच-24

इन रास्तों पर लगा भारी जाम

डीएनडी, महाराजपुर बार्डर, चिल्ला बार्डर, दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर, कश्मीरी गेट, स्वामी दयानंद मार्ग, जीटी रोड।

यह भी जानें

नोएडा में डीएनडी गाड़ियों का लंबा जाम लगा हुआ है। गुरुग्राम हाइवे पर भी कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने एनएच-9 और एनएच-24 पूरी तरह से जाम कर दिया है। दिल्ली को जाने वाली सभी लेन भी बंद कर दी हैं। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दिल्ली-गाजीपुर की तरफ से आने-जाने वाले दोनों मार्ग यातायात के लिए प्रतिबंधित हैं। गाजियाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन गौतमबुद्धनगर से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। यूपी-गाजीपुर बॉर्डर पर पूरी तरह से ट्रैफिक बंद लालकिले के आसपास रास्ता बंद छत्ता रेल-सुभाष मार्ग भी बंद  सोनीपत में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं, जिससे आवागमन प्रभावति है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन उत्तर-प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपने दफ्तरों में काम करने आते हैं। जब पुलिस बार्डर और सड़कों पर जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों को रोककर जांच करती है तो उससे यातायात बाधित होता है। इसमें बैरीकेडिंग से सड़क का संकरा होना यातायात जाम का प्रमुख कारण है। इससे दिल्ली के मुख्य प्रवेश मार्गों पर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे यात्री बेहाल हो जाते हैं। हालांकि, भारत बंद को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से यात्रियों के लिए कोई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी नहीं की गई थी। भारत बंद के आव्हान के कारण भीषण यातायात जाम के कारण एयरपोर्ट और नई व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से कई को अपनी फ्लाइट और ट्रेन छूटने का भी डर सता रहा है।

chat bot
आपका साथी