दक्षिणी दिल्ली निगम में स्थायी समिति में सदस्य पद पर हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, AAP को मिली हार

स्थायी समिति में सदस्य पद के लिए चुनाव पर विवाद हो गया है। इसमें भाजपा के दो प्रत्याशी जीत गए हैं जबकि तीसरे पद पर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) में मुकाबला है। चार सदस्यों ने मतदान के दौरान वरीयता रोमन में लिख दी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:42 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:59 PM (IST)
दक्षिणी दिल्ली निगम में स्थायी समिति में सदस्य पद पर हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, AAP को मिली हार
दक्षिणी निगम की सदन की बैठक में हंगामा ।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी निगम की सदन की बैठक में विपक्षी दलों ने हंगामा कर दिया। दरअसल, स्थायी समिति में सदस्य पद के लिए चुनाव पर विवाद हो गया। काफी हंगामे के बाद स्थायी समिति में सदस्य पद पर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। विवाद खत्म करने के लिए ड्रा के बाद पर्ची डाली गई। जिसे सफाई कर्मचारी से निकलवाया गया। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी का नाम निकला। विपक्ष में होने के बाद भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार की हार हो गई।

भाजपा ने भ्रष्टाचार में लिप्त पार्षदों को दिए पद : आप

दिल्ली के तीनों नगर निगमों के आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्षों ने बुधवार को आरोप लगाया कि उसने भ्रष्टाचार में लिप्त पार्षदों को पद दिए हैं। उत्तरी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल ने कहा कि भाजपा ने तीनों नगर निगमों में नए मेयर की नियुक्ति कर दी है। दिल्ली की जनता सभी पर नजर रखे हुए है और आने वाले चुनाव में भाजपा को नगर निगम से बाहर निकाल कर जवाब देगी। वहीं, दक्षिणी दिल्ली निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रेम चौहान ने कहा कि भाजपा शासित दक्षिण निगम के नए मेयर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और न्यायालय ने उन पर कड़ी टिप्पणी भी की थी। पूर्वी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मनोज त्यागी ने भी भाजपा पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए।

आम आदमी पार्टी के आरोप हास्यास्पद: हर्ष मल्होत्रा

हर वर्ष महापौर को बदलने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों पर भाजपा ने हास्यास्पद बताया है। प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आप नेताओं को बोलने से पहले चार बार सोचना चाहिए। क्योंकि लापरवाही में दिए गए बयानों की वजह से वह अक्सर खुद ही हास्य का पात्र बनते हैं। बुधवार को दिया गया बयान भी ऐसा ही। उन्होंने कहा कि आप का यह कहना कि भाजपा जानबूझकर हर वर्ष महापौर बदलती है और नए महापौर भ्रष्ट है के बयान से भी आप नेता हास्य के पात्र बने हैं। उन्होंने कहा कि निगम के कानून के अनुसार हर वर्ष महापौर व उप महापौर का चुनाव होता है।

chat bot
आपका साथी