Covid Vaccination: टीकाकरण पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब

Covid Vaccination केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कोरोना टीकाकरण पर सवाल उठाने वाले विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2020 की शुरुआत में हमें कोरोना महामारी का सामना करना पड़ा तो विरोधी दल के लोग अजीब तरह की बातें किया करते थे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:26 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:26 AM (IST)
Covid Vaccination: टीकाकरण पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब
टीकाकरण पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब

नई दिल्ली [संजय सलिल]। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोरोनारोधी टीकाकरण की सौ करोड़ डोज दिए जाने के बाद दुनियाभर में भारत की प्रशंसा हो रही है। 2020 की शुरुआत में जब महामारी का सामना करना पड़ा था, तो विरोधी दल के लोग अजीब-अजीब तरह की बातें किया करते थे। मोदी सरकार ने अब सौ करोड़ लोगों को टीका लगवा दिया है, जो बड़ी बात है। वह मंगलवार को कादीपुर वार्ड के इब्राहिमपुर में छठ व्रतियों के लिए विशेष कोरोना टीकाकरण शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी भी थे। कार्यक्रम का संचालन कादीपुर वार्ड की पार्षद उर्मिला राणा कर रही थीं।

केंद्रीय मंत्री ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कांग्रेस और दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व कांग्रेस के शासन में देश में वैक्सीन बनाने वाली यूनिटों को बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद कांग्रेस के युवा नेता पूछ रहे थे कि मोदी जी हमारी वैक्सीन कहां है।

दरअसल उनका इशारा राहुल गांधी की तरफ था। इस बीच उन्होंने राजधानी में कोरोना मरीजों को आक्सीजन में कमी को लेकर दिल्ली सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सही तरीके से लोगों को कोरोनारोधी टीका लग रहा है और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से देश के हर नागरिक को यह टीका लगे, मोदी सरकार की यही सोच है। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसे विशेष शिविरों के माध्यम से दस हजार लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी