दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी पर नुकीले हथियार से हमला किया

तिहाड़ जेल में दो कैदियों ने एक कैदी पर तब हमला कर दिया। दोनों आरोपित कैदियों ने टेलीफोन बूथ पर बात कर रहे कैदी को जमकर पीटा और उसके ऊपर नुकीले हथियार से हमला कर उसे घायल किया। शोर सुनकर जेलकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे डिस्पेंसरी पहुंचाया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:38 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 04:23 PM (IST)
दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी पर नुकीले हथियार से हमला किया
तिहाड़ जेल में कैदी पर नुकीले हथियार से हमला किया

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तिहाड़ जेल में दो कैदियों ने एक कैदी पर तब हमला कर दिया। दोनों आरोपित कैदियों ने टेलीफोन बूथ पर बात कर रहे कैदी को जमकर पीटा और उसके ऊपर नुकीले हथियार से हमला कर उसे घायल किया। शोर सुनकर जेलकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे डिस्पेंसरी पहुंचाया।

पीड़ित कैदी अंकित जेल संख्या चार में हत्या से जुड़े एक मामले में बंद है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले दो कैदियों से उसकी कहासुनी हुई थी। बाद में मामला शांत हो गया। 25 नवंबर को सुबह करीब सवा दस बजे वह जेल परिसर स्थित टेलीफोन बूथ पर खड़े होकर बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान वहां वे दो कैदी पहुंचे, जिनसे कुछ दिनों पहले उसकी कहासुनी हुई थी। दोनों ने उसे पकड़ा और नुकीले हथियार से चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार करने लगे। शोर शराबा सुनकर जेलकर्मी मौके पर पहुंचे तब तक दोनों आरोपित वहां से जा चुके थे। इसके बाद जेलकर्मियों ने घायल को जेल डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां से घायल को डीडीयू अस्पताल पहुंचाया गया।

हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

वहीं, कंझावला इलाके में गोली लगने से प्रापर्टी डीलर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि ने पुलिस ने उस लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया है, जिससे गोली चली थी। पिस्टल संजीत सहरावत की बताई जा रही है। पुलिस पिस्टल को जांच के लिए फारेंसिंक लैब भेजेगी। अब तक की जांच में पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है कि प्रापर्टी डीलर को गोली जानबूझकर मारी गई या यह एक हादसा था। कंझावला में सालासर प्रापर्टी के दफ्तर में गुरुवार की रात राजेश सिसोदिया नाम के शख्स को गोली लग गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था।

chat bot
आपका साथी