बांग्लादेश के रास्ते सरहद पार कर दिल्ली में रह रहे थे दो रोहिंग्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस कोदो रोहिंग्या के अवैध तरीके से रहने की सूचना सूत्रों से प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के बारे में पता किया जिसके बाद इन्हें पकड़ा। दोनों एक ही कमरे में रह रहे थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:09 PM (IST)
बांग्लादेश के रास्ते सरहद पार कर दिल्ली में रह रहे थे दो रोहिंग्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली में रह रहे थे दो रोहिंग्या गिरफ्तार।

नई दिल्ली, गौतम मिश्रा। उत्तम नगर थाना पुलिस ने हस्तसाल इलाके में पिछले करीब ढाई महीने से रह रहे म्यांमार के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों रोहिंग्या हैं। दोनों आरोपितों की पहचान हामिद हुसैन व नबी हुसैन के रूप में हुई। दाेनों म्यांमार के बुथीडोंग इलाके के रहने वाले हैं। नवंबर महीने में ये बांग्लादेश की सीमा पार करने के बाद भारत में दाखिल हुए और फिर वहां से दिल्ली पहुंचे। ये किस मकसद से यहां रह रहे थे, पुलिस अभी इसकी तहकीकात कर रही है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस को इनके इलाके में होने की सूचना सूत्रों से प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के बारे में पता किया, जिसके बाद इन्हें पकड़ा। दोनों एक ही कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ शुरू की तो ये कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं बोल रहे थे। इनसे जब कागजात की मांग की गई तो ये पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाए।

उपायुक्त ने बताया कि इनके पास अवैध पासपोर्ट व वीजा थे। बता दें कि हस्तसाल व आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में म्यांमार के शरणार्थी रहते हैं। ऐसे लोगों के पास भारत में रहने के लिए जरूरी सभी दस्तावेज होते हैं। पुलिस व प्रशासन के लोग इनके संपर्क में रहते हैं। लेकिन, हस्तसाल में रोहिंग्या के अवैध होने की बात सामने आने पर अब सरकारी एजेंसियां एक बार फिर बड़े पैमाने पर इनके दस्तावेजों की जांच में जुट सकती हैं।

म्यांमार के अलावा क्षेत्र में अफ्रीकी देशों के नागरिक भी बड़ी तादाद में रहते हैं। हाल ही में द्वारका जिला पुलिस ने बड़ी संख्या में अफ्रीकी देशों के नागरिकों को उनके देश डीपाेर्ट करने की कार्रवाई शुरू की है। ये ऐसे नागरिक हैं जो अवैध तरीके से यहां रह रहे थे।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी