Delhi Crime: पंजाब के दो कुख्यात गैंगस्टर चढ़े दिल्ली पुलिस के हत्थे, शुभम गैंग से जुड़ा है लिंक

पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे थाना के पेट्रोलिंग स्टाफ ने हनुमान मंदिर के पास गौतम नगर में एक मारुति आल्टो कार को देखा। पंजाब नंबर की इस कार के आगे के दोनों दरवाजे खुले थे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:07 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:50 AM (IST)
Delhi Crime: पंजाब के दो कुख्यात गैंगस्टर चढ़े दिल्ली पुलिस के हत्थे, शुभम गैंग से जुड़ा है लिंक
कार से खून के धब्बे लगे कपड़े व जूते के साथ फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। हौजखास थाना पुलिस ने लुधियाना के दो गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। दोनों लुधियाना में कुख्यात शुभम गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 13 सेमी आटोमैटिक पिस्तौल, 17 मैगजीन, एक मारुति आल्टो कार, खून के धब्बे लगे जूते व कपड़े और मध्य प्रदेश की एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

आरोपितों की पहचान लुधियाना के हरिकरतार कालोनी निवासी सरबजोत सिंह उर्फ राजा व हरगोविंद नगर निवासी करणवीर सिंह के रूप में हुई है।

दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे थाना के पेट्रोलिंग स्टाफ ने हनुमान मंदिर के पास गौतम नगर में एक मारुति आल्टो कार को देखा। पंजाब नंबर की इस कार के आगे के दोनों दरवाजे खुले थे। उसमें दो लोग सवार थे। पुलिस टीम उनके पास पहुंची तो दोनों युवक कार स्टार्ट करके भागने लगे। संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने कार को घेरकर दोनों को वहीं पकड़ लिया। जांच में इनके पास दो पिस्तौल मिली।

पुलिसकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना हौजखास थाने को दी जिससे मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। तलाशी लेने पर कार में 11 और पिस्तौल बरामद, खून लगे हुए कपड़, जूते व मध्य प्रदेश की फर्जी नंबर प्लेट भी मिली। आरोपितों की पहचान सरबजोत सिंह और करणवीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपित लुधियाना में कई संगीन मामलों में शामिल हैं। दिल्ली में इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जांच में पता चला है कि पंजाब के शुभम गैंग व पुनीत बेन गैंग में अभी गैंगवार चल रहा है। इसलिए फरीदकोट जेल में बंद रिषभ के निर्देश पर ये लोग मध्य प्रदेश से पिस्ताैल व गोलियां खरीदने गए थे। एमपी से ही ये लोग 13 पिस्तौल व गोलियां खरीदकर ला रहे थे। उन्होंने यह सब एक लाख रुपये में खरीदा था। एमपी से पंजाब वापस जाते समय ये लोग गौतम नगर में आकाश से रुपये लेने आए थे। आकाश इन्हीं के गैंग का सदस्य है और हौजखास थाने का घोषित बदमाश है। ये लोग कार में आकाश का ही इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस ने दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी