Delhi Crime: ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

आरोपितों ने बिहार से लौटे एक शख्स के साथ लूटपाट की कोशिश की थी। लेकिन पीड़ित किसी तरह बच कर भागने में सफल हो गए थे। बदमाशों की पहचान करावल नगर निवासी शान मोहम्मद और पवन के रूप में हुई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:34 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:34 AM (IST)
Delhi Crime: ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
बदमाशों की पहचान करावल नगर निवासी शान मोहम्मद और पवन के रूप में हुई है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तरी जिला की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने बिहार से लौटे एक शख्स के साथ लूटपाट की कोशिश की थी। लेकिन पीड़ित किसी तरह बच कर भागने में सफल हो गए थे। बदमाशों की पहचान करावल नगर निवासी शान मोहम्मद और पवन के रूप में हुई है। उनके पास से वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वजीरपुर निवासी दीपक कुमार 24 फरवरी को बिहार के छपरा से आईएसबीटी कश्मीरी गेट आए थे। उन्होंने घर जाने के लिए शेयरिंग में ऑटो किया था। ऑटो में पहले से एक शख्स मौजूद था। जैसे ही वे सिविल लाइंस इलाके में पहुंचे तो बातचीत के दौरान उन्हें ऑटो चालक और उसमें बैठे शख्स पर शक हुआ।

इसी दौरान ऑटो में बैठा शख्स शिकायतकर्ता के चेहरे पर रूमाल डालने की कोशिश की। तभी सतर्क दीपक ऑटो से कूद गए। जबकि ऑटो चालक उनका बैग लेकर फरार हो गया। इस संबंध में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की और ऑटो के नंबर के आधार पर उसका पता लगा लिया। छानबीन में पता चला कि वारदात वाले दिन ऑटो मालिक का बेटा चला रहा था। बाद में पुलिस ने शान मोहम्मद को दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपित पवन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब दोनों से अन्य वारदात में उनकी संलिप्तता के संबंध में पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी