संसद मार्ग स्थित एक भवन की सुरक्षा में तैनात दो गार्ड आपस में भिड़े, जानिए पूरा मामला

गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं घायल सुरक्षा गार्ड का अस्पताल में उपचार कराया गया है। संसद मार्ग स्थित एक मीडिया संस्थान के भवन में शिव कुमार राय सुरक्षा गार्ड हैं। उनके साथ हेमंत कुमार भी गार्ड है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:59 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:59 PM (IST)
संसद मार्ग स्थित एक भवन की सुरक्षा में तैनात दो गार्ड आपस में भिड़े, जानिए पूरा मामला
संसद मार्ग स्थित एक मीडिया संस्थान के भवन में शिव कुमार राय सुरक्षा गार्ड हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। संसद मार्ग थाना इलाके में ड्यूटी पर देरी से आने को लेकर एक सुरक्षा गार्ड ने दूसरे गार्ड को फटकार लगा दी। उसके बदले दूसरे गार्ड ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं घायल सुरक्षा गार्ड का अस्पताल में उपचार कराया गया है। संसद मार्ग स्थित एक मीडिया संस्थान के भवन में शिव कुमार राय सुरक्षा गार्ड हैं। उनके साथ हेमंत कुमार भी गार्ड है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि शिव कुमार व हेमंत में ड्यूटी देरी से आने को लेकर बहस बाजी हो गई थी। उसके अगले दिन शिव कुमार कैंटीन के पास बैठे थे। इस दौरान हेमंत आया और लकड़ी के फट्टे से कई बार शिव कुमार पर हमला किया। घायल शिव कुमार वहां से बचकर भागने लगे। इसके बावजूद हेमंत फिर से उन्हें पकड़ कर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपित हेमंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उधर पश्चिमी दिल्ली ने सेल अगेंस्ट ईलीगल फारनर एंड नारकोटिक्स ने अफ्रीकी नागरिक आयोमाइड फशेनू, माइकल उचे बस्से, आनयेमा जान गेराल्ड व ओडिक्पो को अवैध रूप से यहां रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके पास न तो वीजा था और न ही यहां रहने का कोई विशेष कारण वह पुलिसकर्मी को बता पाये। इसके अलावा उत्तम नगर थाना पुलिस ने भी अवैध रूप से रह रहे चार अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आनयेशी पाल ओवा, इमेका इसरीयल अन्यन्व्यू, चिसोम जान ओकाफोर व उथमन तोबीलोबा हसन के रूप में हुई है।

इन सभी के पास भी वैध कागजात नहीं थे। सभी को लामपुर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। यहां से इन्हें अपने देश डिपोर्ट करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आपरेशन वर्चस्व के तहत अवैध रूप से यहां रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें अपने देश भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी