दिल्ली में हंसी-मजाक करने के दौरान चली गई दो दोस्तों की जान, घर में पसरा मातम

फैक्ट्री की छत से दो युवकों के गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:26 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:26 AM (IST)
दिल्ली में हंसी-मजाक करने के दौरान चली गई दो दोस्तों की जान, घर में पसरा मातम
मृतकों की पहचान शफीक व शकील के रूप में हुई है।

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। सावधानी हटी दुर्घटना घटी यह लाइने अक्सर सुनने व पढ़ने को मिलती हैं। लेकिन इसपर अमल बहुत कम लोग कर पाते हैं। गीता कॉलोनी में शनिवार को दो दोस्त मजाक-मजाक में दुनिया को अलविदा कह गए। फैक्ट्री की छत पर दोनों एक दूसरे को गुदगुदी करके मजाक कर रहे थे, छत की चारदीवारी नहीं थी। दोनों मजाक में इतने मग्न हुए कि छत से सीधे गली में जाकर गिरे। मृतकों की पहचान शफीक व शकील के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा थे।

पुलिस के अनुसार, शफीक परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं। जबकि शकील भी उनके घर के पास ही अपने परिवार के साथ रहते थे। दोनों अच्छे दोस्त थे।

तीन मंजिला गारमेंट्स की फैक्ट्री में कर रहे थे काम

दोनों मुकेश दुआ नाम के शख्स के यहां नौकरी करते थे। मुकेश की झील खुरंजा में तीन मंजिला गारमेंट्स की फैक्ट्री है। शनिवार को दोनों काम पर गए थे, दोपहर में लंच करने के लिए फैक्ट्री की छत पर चले गए। ताकि खाने के साथ धूप का आनंद ले सकें। दोनों ने साथ में खाना खाया और उसके बाद दोनों एक दूसरे से हंसी मजाक करने लगे। छत पर सिर्फ सीढियों के लिए दरवाजा लगा हुआ है, छत की चारदीवारी नहीं है। दोनों मजाक करते हुए छज्जे के पास आ गए और अनियंत्रित होकर एक साथ दोनों गली में जा गिरे।

दोनों के गिरते ही फैक्ट्री के साथ इलाके में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी