UP: नोएडा के पॉश इलाके के एक फ्लैट में मिला पत्नी-पत्नी का शव, मचा हड़कंप

नोएडा के सेक्टर 99 स्थित सुप्रीम टॉवर में पति-पत्नी का शव मिला है। पति का शव पंखे से लटका मिला है जबकि पत्नी का शव बेड पर पड़ा मिला।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 02:38 PM (IST) Updated:Wed, 22 May 2019 06:50 PM (IST)
UP: नोएडा के पॉश इलाके के एक फ्लैट में मिला पत्नी-पत्नी का शव, मचा हड़कंप
UP: नोएडा के पॉश इलाके के एक फ्लैट में मिला पत्नी-पत्नी का शव, मचा हड़कंप

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर- 99 स्थित सुप्रीम टवर में पति-पत्नी का शव मिला है। पति का शव पंखे से लटका मिला है, जबकि पत्नी का शव बेड पर पड़ा मिला। यह शव करीब 5-7 दिन पुराना बताया जा रहा हैैै। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस की इसकी जानकारी दी।

मामला कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम टॉवर में फ्लैट नम्बर 003 में ये शव मिला है। पति-पत्नी यहां पर 2016 से रह रहे थे। मृतक पति का नाम तीसपाल(50) जबकि पत्नी का नाम रेनू त्यागी बताया जा रहा है। मृतक मंसूरपुर दिल्ली के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में ये लोग रह रहे थे उसके मकान मालिक दिल्ली के बसंतकुंज में रहते हैं। उन्होंने दिसंबर में मकान खाली करने के लिए बोला था लेकिन माली हालत खराब होने की वजह से घर खाली नहीं किये। बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से ये लोग काफी समय से किराया भी नहीं दे रहे थे।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि पहले पति ने पत्नी को चाकू घोंपकर हत्या की इसके बाद वह खुद फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के अलावा घर में कोई नहीं रहता था। ऐसे में हत्या के बाद आत्महत्या की अटकलों को बल मिल रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जांच कर रही है। 

दिल्ली- NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी