420 किलो प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो गिरफ्तार, हरियाणा से की जा रही दिल्ली में सप्लाई

Delhi Crime News उत्तरी जिला पुलिस के सदर बाजार थाना पुलिस ने 420 किलो पटाखों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित उदित ने पलवल के रहने वाले एक व्यक्ति से एडवांस पैसे देकर पटाखे मंगाए थे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 02:15 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 02:15 PM (IST)
420 किलो प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो गिरफ्तार, हरियाणा से की जा रही दिल्ली में सप्लाई
420 किलो प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। राजधानी में वायु प्रदूषण के चलते एक जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध है । इसके बावजूद राजधानी में अवैध रूप से पटाखे बेचने के लिए तस्करी शुरू हो गई है। हैरानी की बात यह है कि पलवल से मोतिया खान इलाके में भारी मात्रा में पटाखे टेम्पू में लाद कर आपूर्ति की जा रही है। शुक्रवार की रात उत्तरी जिला पुलिस के सदर बाजार थाना पुलिस ने 420 किलो पटाखों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित उदित ने पलवल के रहने वाले एक व्यक्ति से एडवांस पैसे देकर पटाखे मंगाए थे। रात में टेम्पू से पटाखों की आपूर्ति करने आए नागमणी को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका। तब मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस ने पटाखों को जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपितों से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य आरोपितों की जानकारी निकाल रही है।

उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि रात करीब दो बजे मोतिया खान इलाके में गश्त कर रहे एएसआइ भरतपाल व सिपाही हरदत्त ने एक टेम्पू को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।टेम्पू चालक नागमणी ने पूछताछ में बताया कि वह नबी करीम इलाके में रहने वाले उदित के यहां इन पटाखों की आपूर्ति करने जा रहा था। ऐसे में उदित को गिरफ्तार किया गया। उदित आटो रिक्शा चलाता है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह त्योहारों पर पटाखों बेचकर पैसे कमाना चाहता था। इसके लिए उसने पलवल के रहने वाले एक व्यक्ति से पटाखे मंगाए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उदित ने पलवल में रहने वाले व्यक्ति को एडवांस के रूप में पैसे दिए थे। बरामद पटाखे एडवांस दिए गए पैसे का 50 फीसद है। फिलहाल पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपितों के बारे में पता लगा रही है।

chat bot
आपका साथी