हथियारों की तस्करी में अलीगढ़ के दो तस्कर गिरफ्तार

तस्करों के पास से 10 पिस्टल और 25 कारतूस बरामद हुए हैं। वे मध्य प्रदेश से लाकर हथियारों की तस्करी दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करते थे। आरोपित और गिरोह के सदस्य गत तीन वर्ष से सक्रिय थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:18 PM (IST)
हथियारों की तस्करी में अलीगढ़ के दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में हथियार तस्‍कर। फोटो जागरण।

नई दिल्ली, संतोष शर्मा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियारों की तस्करी में अलीगढ़ के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सागर गौतम और श्याम सिंह के रूप में हुई है। तस्करों के पास से 10 पिस्टल और 25 कारतूस बरामद हुए हैं। वे मध्य प्रदेश से लाकर हथियारों की तस्करी दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करते थे। आरोपित और गिरोह के सदस्य गत तीन वर्ष से सक्रिय थे।

तस्कर के पास से 10 पिस्टल और 25 कारतूस बरामद 

वहीं, इस दौरान वे 300 से अधिक पिस्टल और करीब एक हजार कारतूस की आपूर्ति कर चुके स्पेशल सेल हथियार तस्करी में सागर गौतम को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, वह हरियाणा में हत्या के एक मामले में भी वांछित है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

स्पेशल सेल ने अलीगढ़ के दो हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार 

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि पुलिस दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान मध्य प्रदेश के सेंधवा, खरगोन, धार और बुरहानपुर से लाकर हथियार तस्करी करने वाले कई तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस लगातार तस्करों पर नजर रख रही है। इसी दौरान स्पेशल सेल को सागर गौतम और उसके साथियों द्वारा हथियारों की तस्करी की जानकारी मिली।

इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाने पर पता चला कि बदमाश अपने साथी के साथ हथियार की तस्करी करने आनंद विहार इलाके में आने वाला है। इसका पता चलते ही इंस्पेक्टर शिव कुमार, एएसआइ सुबोध और एचसी रविंद्र की टीम ने 24 नवंबर को सागर गौतम और श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश बुरहानपुर से हथियार लाकर उसकी आपूर्ति दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों के बीच करते थे। तस्कर मध्य प्रदेश से सात हजार में पिस्टल खरीदते थे और बाद में उसे 25 हजार से 30 हजार के बीच बदमाशों को बेच देते थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी