दिल्ली के चंद्र विहार में मादक पदार्थ खरीद-बिक्री के मामले में दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

पश्चिमी जिला पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि पुलिस को पता चला कि म्याउ- म्याउ नाम से प्रचलित मादक पदार्थ इलाके में कुछ अफ्रीकी नागरिक बेच रहे हैं। एक अफ्रीकी नागरिक केशोपुर बस डिपो के पास मादक पदार्थ एक व्यक्ति को बेचने आ रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:41 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 03:41 PM (IST)
दिल्ली के चंद्र विहार में मादक पदार्थ खरीद-बिक्री के मामले में दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार
आरोपितों में एक घाना तो दूसरा नाइजीरिया का रहने वाला

 नई दिल्ली[गौतम मिश्रा]। चंद्र विहार में अफ्रीकी देशों के नागरिकों के लिए किराने की दुकान करने वाले एक शख्स ने किराना सामानों के साथ साथ मादक पदार्थ की बिक्री भी शुरू कर दी। यह शख्स न सिर्फ अफ्रीकी देशों के नागरिकों को बल्कि आसपास रहने वाले स्थानीय लाेगों को भी मादक पदार्थ बेचता था। आरोपित को पश्चिमी जिला पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक दस्ता ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम जार्ज पास्कल है। इसी मामले में पुलिस ने एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया है, जो यह मादक पदार्थ जार्ज से खरीदने आया था। इजे मार्टिन नामक यह आरोपित अफ्रीकी देश नाइजीरिया का रहने वाला है। दोनों आरोपितों के पास से पुलिस को 800 ग्राम मादक पदार्थ की बरामदगी हुई है।

पश्चिमी जिला पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि पुलिस को पता चला कि म्याउ- म्याउ नाम से प्रचलित मादक पदार्थ इलाके में कुछ अफ्रीकी नागरिक बेच रहे हैं। एक अफ्रीकी नागरिक केशोपुर बस डिपो के पास मादक पदार्थ एक व्यक्ति को बेचने आ रहा है।

इस जानकारी के आधार एसीपी सुदेश रंगा की देखरेख तथा इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर राजेंद्र ढाका, परमिंदर, हेड कांस्टेबल विजय, कांस्टेबल लेखराज, मनोज व सुरेश शामिल थे। टीम ने मौके पर जाल बिछाया और गुप्त सूचना देने वाले से मिली जानकारी के आधार पर एक इजे को दबोच लिया। इजे से पता चला कि वह जार्ज पास्कल के निर्देश पर ऐसा कर रहा था। जार्ज चंद्र में रहता था। बाद में पुलिस ने जार्ज को भी दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी