AAP नेता संजय सिंह के घर के बाहर लगे नेम प्लेट पर कालिख पोतने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

संजय सिंह का आरोप है कि राम जन्मभूमि जमीन घोटाले का आरोप लगाने पर उनपर भाजपा के लोग हमला करवा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी उनके खिलाफ भडकाउ पोस्ट किए जा रहे हैं जिसकी काॅपी भी उन्होंने पुलिस को दी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:46 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:46 PM (IST)
AAP नेता संजय सिंह के घर के बाहर लगे नेम प्लेट पर कालिख पोतने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
संजय सिंह के घर के बाहर लगे नेमप्लेट पर कालिख पोती

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद घोटाले का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मंगलवार दोपहर कुछ लोग आ धमके और आवास के बाहर लगे नेमप्लेट पर कालिख पोत दी। संजय सिंह का आरोप है कि आरोपित उनकी हत्या करने के इरादे से सरकारी आवास के अंदर भी दाखिल हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। इस मामले में डीसीपी दीपक यादव का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपितों को हिरासत में भी ले लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

शिकायत में संजय सिंह ने कहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनके सरकार आवास 131, नार्थ ऐवन्यू में चार-पांच लोग जबरन दाखिल हो गए। उस वक्त वह अपने आवास के लोन में कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। वे लोग उन्हें जान से मारने की नियत से दाखिल हुए थे। आरोपितो ने उनके घर के बाहर लगे नेमप्लेट पर कालिख पोत दी और सरकारी संपत्ति को नुकासान पहुंचया। उनके घर में मौजूद लोगों ने दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

संजय सिंह का आरोप है कि राम जन्मभूमि जमीन घोटाले का आरोप लगाने पर उनपर भाजपा के लोग हमला करवा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी उनके खिलाफ भडकाउ पोस्ट किए जा रहे हैं जिसकी काॅपी भी उन्होंने पुलिस को दी है।

chat bot
आपका साथी