Trilochan Singh Wazir Murder: स्पेशल सेल ने जम्मू से गिरफ्तार किया हत्या का मुख्य आरोपी हरमीत सिंह

Trilochan Singh Wazir Murder स्पेशल सेल ने सुबह ही हरमीत को जम्मू में गिरफ्तार कर लिया था मगर उसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। दिल्ली पहुंचने के बाद पुलिस की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि की गई और आरोपित की फोटो भी जारी की गई।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:30 PM (IST)
Trilochan Singh Wazir Murder: स्पेशल सेल ने जम्मू से गिरफ्तार किया हत्या का मुख्य आरोपी हरमीत सिंह
स्पेशल सेल ने त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के आरोप में जम्मू से हरमीत सिंह को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के आरोप में हरमीत सिंह को गिरफ्तार किया है। हरमीत को जम्मू से गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल ने सुबह ही हरमीत को जम्मू में गिरफ्तार कर लिया था मगर उसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। दिल्ली पहुंचने के बाद पुलिस की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि की गई और आरोपित की फोटो भी जारी की गई।

बता दें कि पूर्व एमएलसी एवं सिख नेता टीएस वजीर की हत्या का कबूलनामा इंटरनेट मीडया पर वायरल करने के मामले में गत सप्ताह दिल्ली की क्राइम ब्राचं ने जम्मू से एक युवक को गिरफ्तार भी किया था। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने आइपी एड्रेस की मदद से युवक को गिरफ्तार किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के संबंध में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

इससे पहले गत 15 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने वजीर हत्याकांड में शामिल एक आरोपी राजू गंजा को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि राजू गंजा से कड़ी पूछताछ करने के उपरांत ही दिल्ली पुलिस सांबा के एक गांव से मुख्य आरोपित हरमीत को पकड़ने में कामयाब हुई है। अब हरमीत स्पेशल सेल की हिरासत में है, उनसे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी