Tractor Parade in Delhi: विकास मार्ग, रिंग रोड और ITO पर प्रमुख रूप से बाधित रहा यातायात

आइटीओ पर बड़ी संख्या ट्रैक्टर लेकर किसानों के पहुंचने के बाद पुलिस ने आइटीओ से इंडिया गेट की ओर जाने वाले रास्ते को तिलक ब्रिज के नीच बसें खड़ी करके बंद करना पड़ा। आइटीओ से दिल्ली गेट दीन दयाल उपाध्याय मार्ग सिकंदरा रोड की ओर भी आवागमन बंद रहा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 07:11 PM (IST)
Tractor Parade in Delhi: विकास मार्ग, रिंग रोड और ITO पर प्रमुख रूप से बाधित रहा यातायात
कापसहेड़ा से बिजवासन तक का रोड यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। टैक्टर परेड निकालने के साथ ही परेड में शामिल कुछ उपद्रवियों ने ने बवाल करना शुरू कर दिया। इस बीच एहतियात के तौर पर यातायात पुलिस ने कई रास्तों को बंद कर दिया। इनमें विकास मार्ग से आइटीओ की ओर जाने वाला रास्ता, आश्रम से सराय काले खां की ओर आने वाला रास्ता (रिंग रोड), कापसहेड़ा से बिजवासन तक का रोड यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

वहीं, पुलिस ने आइटीओ पुल से पहले किसानों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग की। इससे इन इलाकों में यातायात जाम लग गया। साथ ही अप्सरा बार्डर बंद होने के कारण शाहदरा के पास जीटी रोड पर भी जाम लगा। युधिष्ठिर ब्रिज से सीलमपुर की ओर जाने वाले यातायात को भी उपद्रवियों को रोकने के लिए बंद करना पड़ा। इससे यहां भी कुछ देर के लिए जाम की स्थित बन गई। बाद में यहां से यातायात को गीता कालोनी और सिग्नेचर ब्रिज की ओर डायवर्ट किया गया।

दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, सिकंदरा रोड की ओर भी आवागमन बंद

वहीं, आइटीओ पर बड़ी संख्या ट्रैक्टर लेकर किसानों के पहुंचने के बाद पुलिस ने आइटीओ से इंडिया गेट की ओर जाने वाले रास्ते को तिलक ब्रिज के नीच बसें खड़ी करके बंद करना पड़ा। इसके साथ ही आइटीओ से दिल्ली गेट, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, सिकंदरा रोड की ओर भी आवागमन बंद रहा।

बस सेवा भी रही ठप

इससे इन इलाकों में बस सेवा भी ठप हो गई। इससे लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। उन्हें वापस लौटना पड़ा। साथ ही कापसहेड़ा बार्डर और समालखा टी-प्वाइंट पर रूट डायवर्जन किया गया। साथ ही द्वारका मोड़ पर भी रूट डायवर्जन किया गया। इसके अलावा पंजाबी बाग अंडर पास से जखीरा की ओर जाने वाले रास्ते और पीरागढ़ी से पंजाबी बाग की ओर जाने वाले रास्ते पर भी यातायात जाम लगा।

बता दें कि ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। उपद्रवियों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी