Delhi Jantar Mantar Protest: किसानों के प्रदर्शन से लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कई जगह ट्रैफिक जाम

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 200 किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच बृहस्पतिवार की तरह प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली जाम से जूझी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:27 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:27 PM (IST)
Delhi Jantar Mantar Protest: किसानों के प्रदर्शन से लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कई जगह ट्रैफिक जाम
Delhi Jantar Mantar Protest: किसानों के प्रदर्शन से लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कई जगह ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 200 किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच बृहस्पतिवार की तरह प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली जाम से जूझी। खासकर विकास मार्ग, इंडिया गेट समेत लुटियन दिल्ली के कई प्रमुख मार्गं सुबह पीक आवर में जाम रहा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को भी इसी तरह का जाम लगेगा।

जाम में फंसे रहे लोग, प्रदर्शनकारियों से नाराज

प्रदर्शनकारियों के दिल्ली की ओर रुख करने की सूचना पर बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार व ज्ञानी बार्डर पर भी चेकिंग बढ़ा दी थी। गाड़ियों को जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया गया। इससे आनंद विहार बॉर्डर पर सुबह आठ बजे से ही जाम लग गया था। वाहनचालकों ने यूपी गेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि दूसरों को परेशान करके अपनी परेशानी का समाधान ढूंढ़ना सही नहीं है। प्रदर्शन की वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तो सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जाम लगा रहा।

वहीं, गणतंत्र दिवस पर कृषि कानून विरोधी आंदोलन की आड़ में किए गए उपद्रव के चलते इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। लाल किला जाने वाले प्रमुख मार्गों सहित पुरानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दिल्ली गेट, दरियागंज, चांदनी चौक और राजघाट पर पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग की। उधर, लाल किले के सामने और राजघाट से दिल्ली गेट तक वाहन लगाकर रोड बंद किया गया, जिसके कारण वाहन एक लेन पर चलते रहे। इसके इन मार्गो पर जाम की स्थिति बनी रही।

लाल किला बंद, पर्यटक हुए मायूस

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाल किले को आम दर्शकों के लिए बंद करा दिया गया है। ऐसे में यहां पहुंचे पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी।

chat bot
आपका साथी