Tokyo Olympics 2020: लवलीना के पदक जीतने पर कुमार विश्वास ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

कई खेलों में खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए और देश का नाम रोशन किया। इसी कड़ी में देश की बेटी लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता हैl उनके इस पदक जीतने की जानकारी मिलने के बाद इंटरनेट मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:55 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:55 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020: लवलीना के पदक जीतने पर कुमार विश्वास ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
कुमार विश्वास ने ये फोटो ट्वीट करते हुए लवलीना को बधाई दी। फोटो-इंटरनेट मीडिया।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में तमाम खेलों में खेल रहे खिलाड़ी इतिहास रच रहे हैं। बुधवार को कई खेलों में खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए और देश का नाम रोशन किया। इसी कड़ी में देश की बेटी लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता हैl उनके इस पदक जीतने की जानकारी मिलने के बाद इंटरनेट मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। हर फील्ड के जाने-माने लोगों ने उन्हें बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इनमें फिल्मी हस्तियां, लेखक और कवि आदि शामिल रहे। लवलीना बोरगोहेन बॉक्सर है और वह अभी मात्र 23 वर्ष की हैं।

जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने भी लवलीना के जीतने पर अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट से उनको शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत की बेटियों के दम से दुनिया को परिचित कराने के लिए आभार

@LovlinaBorgohai चमचमाते पदक के लिए पूर्वोत्तर जैसी मनहर बधाइयाँ।

भारत की बेटियों के दम से दुनिया को परिचित कराने के लिए आभार @LovlinaBorgohai 💪🏼

चमचमाते पदक के लिए पूर्वोत्तर जैसी मनहर बधाइयाँ 👏🇮🇳👍 pic.twitter.com/dzxwQXR4h0— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) August 4, 2021

देश के खिलाड़ी और खेल प्रेमी टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने गए खिलाड़ियों के मेडल जीतकर लौटने की दुआ कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने अपने खेल में मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन कर दिया है, अब बाकी खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद लगी हुई है।

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पहलवानों ने एक बार फिर से देश के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। पुरूषों के मुकाबले में रवि दहिया ने मैच जीतने के साथ ही भारत के लिए गोल्ड मेडल की उम्मीद को बढ़ा दिया है। कजाकिस्तान के खिलाड़ी के साथ हुए मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए रवि दहिया ने ये मैच जीत किया, रवि ने कजाकिस्तान के जिस खिलाड़ी को हराया उसका नाम नुरिस्लाम सनायेव है। रवि ने विक्ट्री बाय फॉल से फाइनल में जगह पक्की किया जिसे पाना बेहद मुश्किल माना जाता है। बुधवार को खेले गए मैच में भारतीय पहलवान रवि ने एक के बाद के तीन मैच में विरोधी खिलाड़ियों को चित करते हुए भारत के लिए एक पदक पक्का किया। अब गोल्ड की उम्मीद अधिक बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के एक गांव में बीते 15 दिनों से सड़क और घरों में भरा है हरा पानी, देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें- Tokyo Olympic 2020: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहलवान रवि दहिया को दी बधाई, बोले अब Go For Gold

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगे में तीन लोगों की हत्या के आरोपित ने कोर्ट से की अजीबोगरीब मांग, आप भी जानिए

chat bot
आपका साथी