यूपी के गाजियाबाद में लाखों लोगों को एकसाथ होने जा रही है पानी की किल्लत

यहां रहने वाली लाखों की आबादी के सामने पेयजल संकट रहेगा। इस दौरान सिद्धार्थ विहार और नोएडा को भी पेयजल किल्लत से जूझना पड़ेगा। 23 मई तक यह दिक्कत रहेगा।

By Edited By: Publish:Thu, 09 May 2019 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 10 May 2019 10:07 AM (IST)
यूपी के गाजियाबाद में लाखों लोगों को एकसाथ होने जा रही है पानी की किल्लत
यूपी के गाजियाबाद में लाखों लोगों को एकसाथ होने जा रही है पानी की किल्लत

गाजियाबाद, जेएनएन। राष्ट्रीय राज्य मार्ग-नौ के चौड़ीकरण के दौरान गंगाजल लाइन को शिफ्ट करने की वजह से शुक्रवार शाम से प्रताप विहार स्थित प्लांट से ट्रांस ¨हडन को गंगाजल नहीं मिलेगा। करीब 25 मई तक गंगाजल की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान इंदिरापुरम व नगर निगम के वसुंधरा जोन में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन पिछले आंकड़ों की बात करें तो यह ढाक के तीन पात ही साबित होंगे। यहां रहने वाली लाखों की आबादी के सामने पेयजल संकट रहेगा। इस दौरान सिद्धार्थ विहार और नोएडा को भी पेयजल किल्लत से जूझना पड़ेगा। नगर निगम ने पूरे किए इंतजाम प्रताप विहार स्थित प्लांट से नगर निगम के वसुंधरा जोन में जलापूर्ति के लिए हर दिन 23 क्यूसेक (प्रति सेकेंड एक घन फुट पानी का बहाव) गंगाजल मिलता है।

नगर निगम गंगाजल को वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, बृज विहार, सूर्य नगर, रामप्रस्थ, कड़कड़ मॉडल आदि कॉलोनियों में आपूर्ति करता है। इसमें नलकूपों की भी मदद लेता है। शुक्रवार शाम पांच बजे से प्रताप विहार स्थित प्लांट से गंगाजल की आपूर्ति बंद होने की सूचना पर नगर निगम ने वैकल्पिक इंतजाम किए। अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि सभी 75 नलकूपों को चालू कर दिया गया है। पानी के 10 टैंकर तैयार किए हैं। बिजली कटौती के कारण नलकूपों के संचालन में दिक्कत को दूर करने के लिए 10 जनरेटर सेट तैयार हैं। नगर निगम लोगों को पानी देने का पूरा प्रयास करेगा।

जीडीए गंगाजल बंद होने का कर रहा इंतजार
प्रताप विहार प्लांट से इंदिरापुरम में जलापूर्ति के लिए 15 क्यूसेक गंगाजल हर दिन मिलता है। जीडीए नलकूपों और गंगाजल की मदद से इंदिरापुरम में जलापूर्ति करता है। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से यहां भी पेयजल संकट हो गया, लेकिन जीडीए अब तक सचेत नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें, तो जीडीए ने अब तक कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं हैं। जीडीए के अधिकारी गंगाजल बंद होने का इंतजार कर रहे हैं। जीडीए के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति बंद होने पर वैकल्पिक इंतजाम कर जलापूर्ति की जाएगी। 

सफल नहीं होते हैं वैकल्पिक इंतजाम
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंगाजल बंद होने पर नगर निगम व जीडीए के सारे वैकल्पिक इंतजाम फेल हो जाते हैं। दिवाली के समय गंग नहर की सफाई के दौरान गंगाजल की आपूर्ति बंद होती है। इस दौरान नगर निगम व जीडीए पर्याप्त पानी नहीं दे पाता है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है।

बिजली कटौती की वजह से नहीं हुई जलापूर्ति
मोहन नगर जोन के संजय कॉलोनी व पप्पू कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह बिजली कटौती रही। इस वजह से लोगों को पानी की भी किल्लत हुई। संजय कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि सुबह सात से नौ बजे नगर निगम की ओर से जलापूर्ति होती है। बृहस्पतिवार सुबह इस दौरान कई बार बिजली कटौती हुई। इससे मोटर नहीं चल सका। ऊपरी मंजिल पर रखी पानी की टंकी खाली रही। वहीं, जलकल के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति की गई है। हो सकता है कि बिजली कटौती की वजह से यहां दिक्कत हुई हो।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी