चोरों ने सोना लूटा, एक आरोपित ने अपनी बहन को दिया, बहन ने बैंक लॉकर में रखा, पुलिस ने किया बरामद

पीतमपुरा इलाके में गुरुवार तड़के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक किलोग्राम सोने के गहने बैंक लाकर से बरामद कर एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। महिला की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अब तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

By SANJAY KUMAREdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:51 PM (IST)
चोरों ने सोना लूटा, एक आरोपित ने अपनी बहन को दिया, बहन ने बैंक लॉकर में रखा, पुलिस ने किया बरामद
शोरूम से लूटे गये 6.9 किग्रा में अब तक चार किलोग्राम स्वर्ण आभूषण हो चुके हैं बरामद।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। पीतमपुरा इलाके में गुरुवार तड़के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक किलोग्राम सोने के गहने बैंक लाकर से बरामद कर एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। महिला की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अब तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार रिलायंस ज्वेल्स में बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर छह किलो नौ सौ ग्राम सोने के गहने लूट लिए थे। इस मामले की जांच के लिए उत्तर पश्चिम जिला पुलिस के साथ ही रोहिणी पुलिस की भी टीम बनाई गई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल कर वारदात में शामिल बदमाशों का सुराग पाया था और गिरोह के सरगना पीटू शेख, सूरज, शंकर समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब तीन किलोग्राम सोना बरामद कर लिया था।

ऐसे में बाकी गहने की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी करने के साथ गिरफ्तार आरोपिताें से पूछताछ भी कर रही थी। इसी क्रम में उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ के एसीपी मनोज पंत की टीम आरोपित सूरज से पूछताछ की। उसने बताया कि अपने हिस्से के लूट का सामान रोहिणी निवासी अपनी बहन पूनम को रखने के लिए दिया था। इसके बाद रविवार रात की पुलिस टीम ने इलाके में पूनम की तलाश करती रही है और सोमवार सुबह उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पूनम ने बताया कि उसने सारे गहनों को बैंक के लाकर में रख दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी